Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इन मंत्रियों के साथ बीकानेर आएंगे CM, समय में हुआ थोड़ा फेर बदल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इन मंत्रियों के साथ बीकानेर आएंगे CM, समय में हुआ थोड़ा फेर बदल
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

इन मंत्रियों के साथ बीकानेर आएंगे CM, समय में हुआ थोड़ा फेर बदल

editor
editor Published March 4, 2024
Last updated: 2024/03/04 at 5:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य सोमवार को बीकानेर पहुंच रहे हैं। वे शाम पांच बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचने वाले थे लेकिन अब उनके कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। शर्मा अब सात बजे तक बीकानेर आएंगे। जहां से साढ़े सात बजे गंगानगर रोड पर स्थित शगुन पैलेस जाएंगे। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के कार्यवाह जसवंत खत्री के भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आने की सूचना के बाद बीकानेर से नाल तक पुलिस तैनात कर दी गई है। जगह-जगह नगर निगम के कर्मचारी सड़कों पर जमा कचरे को हटाकर सफाई में लग गए हैं।

विवाह समारोह में करेंगे शिरकत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तीनों प्रांतों से भी ऊपर राजस्थान क्षेत्र के कार्यवाह जसवंत खत्री मूल रूप से बीकानेर के हैं। उनके भतीजे का विवाह केंद्रीय बस स्टेंड के सामने समता नगर स्थित मकान में है। इसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री के पहुंचने का कार्यक्रम सोमवार दोपहर ही फाइनल हुआ। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना मिली तो आला अधिकारी दौड़े-दौड़े नाल से बीकानेर तक के रास्ते को दुरुस्त करने पहुंच गए। जिला कलेक्टर व एसपी सहित आला अधिकारी मुख्यमंत्री के स्वागत में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री का बीकानेर में ठहरने का फिलहाल कोई कार्यक्रम नहीं है, इसके बाद भी प्रशासन ने सर्किट हाउस में बंदोबस्त किए हैं। नाल एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे समता नगर ही पहुंचेंगे। इसके बाद वो वापस जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान संघ के स्थानीय पदाधिकारियों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी भी पहुंच गए हैं। सभी छह विधायक भी समता नगर पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -

ये मंत्री भी पहुंचे

• राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी इसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को बीकानेर पहुंचे। बीकानेर के बाद वो देशनोक गए, जहां मां करणी के मंदिर में दर्शन किए। उनका सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य और पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य व अखिलेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

• इससे पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचे। दिलावर ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरानन मंत्री ने विभाग के कार्यों की समीक्षा की। दिलावर भी आज शाम की रेल से वापस जयपुर के लिए निकल जाएंगे।

• चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी बीकानेर पहुंचे। वो रविवार रात को ही पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने अव्यवस्थाओं के प्रति नाराजगी जताते हुए प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के आदेश दिए।


Share News

editor March 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?