Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मार्च महीने के शुरू आत से बदल जाएंगे ये नियम, पढ़े खबर, नही तो हो सकती है परेशानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मार्च महीने के शुरू आत से बदल जाएंगे ये नियम, पढ़े खबर, नही तो हो सकती है परेशानी
बीकानेर

मार्च महीने के शुरू आत से बदल जाएंगे ये नियम, पढ़े खबर, नही तो हो सकती है परेशानी

editor
editor Published February 29, 2024
Last updated: 2024/02/29 at 8:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। आज 29 फरवरी यानी इस लीप ईयर में फरवरी महीने का अंतिम दिन है। कल से नए महीने यानी मार्च 2024 की शुरुआत हो जाएगी। हर नया महीना अपने साथ कुछ जरूरी बदलाव लेकर आता है। मार्च 2024 से भी देश में कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी पर असर डालेंगे। ऐसे में इनके बारे में जानकारी होनी बहुत जरूरी है। मार्च के महीने में जीएसटी, फास्टैग, एलपीजी-सीएनजी की कीमतों और पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े बदलाव होने वाले हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

जीएसटी के नए नियम

केंद्र सरकार ने 01 मार्च 2024 से जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। इस बदलाव के तहत अब पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाले व्यापारी बिना ई-चालान (e-invoice) के ई-वे बिल नहीं जारी कर पाएंगे। यह नियम पहली मार्च से लागू कर दिया जाएगा। 1 मार्च से, 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसाय सभी बी2बी लेनदेन के लिए ई-चालान विवरण शामिल किए बिना ई-वे बिल जारी नहीं कर सकेंगे। वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत 50,000 रुपये से अधिक के मूल्य का माल एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजने के लिए ई- वे बिल की आवश्यकता होती है।

एलपीजी और सीएनजी की कीमतों में बदलाव

- Advertisement -

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। हालांकि पिछले महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कई बार परिवर्तन किया गया है। उम्मीद है कि मार्च 2024 से एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव किया जा सकता है।

फास्टैग का केवाईसी नहीं कराया तो हो सकता है निष्क्रिय

नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी तय की है। इस तारीख तक फास्टैग की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया की ओर से इसे डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसे में अपने फास्टैग की केवाईसी 29 फरवरी तक हर हाल में करा लें, नहीं तो एक मार्च से परेशानी हो सकती है।


Share News

editor February 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?