Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संभागीय आयुक्त-शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हटाएं जायेंगे अनुपयोगी ठेले- रेहडियां
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संभागीय आयुक्त-शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हटाएं जायेंगे अनुपयोगी ठेले- रेहडियां
बीकानेर

संभागीय आयुक्त-शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हटाएं जायेंगे अनुपयोगी ठेले- रेहडियां

editor
editor Published February 29, 2024
Last updated: 2024/02/29 at 6:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहरी क्षेत्र को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने सहित सौंदर्यकरण के विभिन्न कार्यों में प्रशासनिक जिम्मेदारी के साथ आमजन की भागीदारी के लिए मेरा बीकाणा, मेरा सहयोग अभियान चलाया जाएगा।

संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने गुरुवार को इस संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासनिक स्तर पर नियमित कार्यवाही होती है। इसमें आमजन की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसे मद्देनजर च्मेरा बीकानेर, मेरा सहयोगज् अभियान प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा समूचे शहरी क्षेत्र को ग्यारह सर्किल्स में विभाजित कर सफाई कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक सर्किल में निगम के अभियंताओं के अलावा आरएएस स्तर के अधिकारी मॉनिटरिंग के लिए लगाए जाएंगे। यह अधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए निर्धारित फॉर्मेट में सूचना देंगे। इन अधिकारियों द्वारा साफ-सफाई के अलावा सीवरेज, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने और ठेले एवं रेहडिय़ों को व्यवस्थित संबंधी फीडबैक लिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मुख्य सडक़ों पर सफेद लाइन से बाहर कोई भी वाहन नहीं खड़ा हो। ऐसा होने पर संबंधित यातायात कर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

दस दिनों में हटाएं अनुपयोगी ठेले-रेहडियां

- Advertisement -

संभागीय आयुक्त ने कहा कि मुख्य मार्गों पर लम्बे समय से पड़ी अनुपयोगी रेहडिय़ां संबंधित व्यक्ति द्वारा आगामी दस दिन में हटा ली जाएं। अन्यथा निगम द्वारा इन्हें जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीवरेज दुरुस्तीकरण के साथ पाइप लाइन लीकेज से जुड़े कार्य भी सर्वोच्च प्राथमिकता से करवाए जाएं। घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों की जीपीएस मॉनिटरिंग की जाए। शहर से अन्य जिलों से जोडने वाले मुख्य मार्गों पर दीवारों की मरम्मत, रंग-रोगन एवं सौंदर्यकरण का कार्य किया जाए। इन क्षेत्रों में ठेले-थडिय़ां आदि व्यवस्थित करवाएं और सुनिश्चित करें कि यह बेतरतीब नहीं रहें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, इसके लिए जागरूकता का पंद्रह दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक पार्कों में ट्रेक, पौधारोपण, झूले, मरम्मत एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और कहा कि न्यास एवं निगम द्वारा इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि निगम, न्यास और पीडब्ल्यूडी द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र की सडक़ों का चिन्हीकरण कर लिया जाए तथा इनके निर्माण एवं रख-रखाव से जुड़ी समूची जानकारी अपडेट रखें।


Share News

editor February 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?