Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राज्यसभा चुनाव परिणाम : इन जिलों का आया परिणाम, इनका बाकी, पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राज्यसभा चुनाव परिणाम : इन जिलों का आया परिणाम, इनका बाकी, पढ़े पूरी खबर
बीकानेर

राज्यसभा चुनाव परिणाम : इन जिलों का आया परिणाम, इनका बाकी, पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published February 27, 2024
Last updated: 2024/02/27 at 8:36 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग 4 बजे खत्म हो गई थी। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हुआ था। सबसे पहले नतीजे कर्नाटक से आए हैं। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर जीते। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हराया है। दोनों को 34-34 वोट मिले थे। टॉस से विजेता का फैसला हुआ। इधर, क्रॉस वोटिंग की खबरों के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायकों की बैठक बुलाई है। यहां कांग्रेस के 6 विधायकों और सरकार को समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर आई थी। राज्यसभा चुनाव को लेकर 27 फरवरी की सुबह से ही गहमा- गहमी रही। वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं, दोपहर बाद खबर आई कि यूपी में सपा के 7 विधायकों ने एनडीए को वोट दिया है। ये विधायक राकेश पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, मनोज पांडेय, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य हैं। हिमाचल में कांग्रेस के एमएलए के भाजपा के पक्ष में पाला बदलने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि कर्नाटक में भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया। भाजपा के चीफ व्हिप डोड्डुनगौड़ा जी पाटिल ने ये जानकारी दी। डोड्डुनगौड़ा ने ये भी कहा कि सोमशेखर पर कार्रवाई होगी।


Share News

editor February 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?