Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लगेगा फाल्गुन मास की बदलेगा मौसम का रंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > लगेगा फाल्गुन मास की बदलेगा मौसम का रंग
बीकानेर

लगेगा फाल्गुन मास की बदलेगा मौसम का रंग

editor
editor Published February 20, 2024
Last updated: 2024/02/20 at 11:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। चार दिन बाद फाल्गुन मास की शुरूआत होने वाली है लेकिन उससे पहले प्रदेश में मौसम के दो रंग नजर आ रहे हैं। दिन में धूप की तपिश से लोग बेहाल हैं और दिन में पार 30 डिग्री पार जा चुका है। वहीं रात के तापमान में अभी उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और ओलावृष्टि होने पर फिर से मौसम का मिजाज बदला। चूरू के सुजानगढ़ और झुंझुनूं में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ। मौसम केंद्र ने आज और कल कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी व तेज गति से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश संभव

मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे में जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया जयपुर समेत झुंझुनूं, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, अलवर, भरतपुर, टोंक, बारां, कोटा और आस पास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी व हल्की बारिश होने की संभावना की है।

दिन में मौसम गर्म, चेंपा से लोग परेशान

- Advertisement -

प्रदेश में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी से अब लोग गर्म कपड़ों से परहेज करने लगे हैं। हालांकि सुबह शाम में अब भी गुलाबी सर्दी का असर बरकरार है। विक्षोभ के असर से मौसम में आए बदलाव के बावजूद रात में भी ज्यादातर जिलों में पारा सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। दिन के मौसम में बढ़ रही गर्माहट के साथ ही हवा में तैर रहे चेंपा कीट से राहगीर और दुपहिया वाहन चालक खासे परेशान हो रहे हैं।

कहां कितना रात में रहा पारा

बीती रात चूरू जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण रात में पारा औसत से कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो मैदानी इलाकों में सबसे न्यूनतम रहा है। चूरू को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में रात में पारा दहाई अंक में पहुंच गया है। अजमेर 20.3, भीलवाड़ा 14.4, अलवर 13.8, जयपुर 18.8, पिलानी 18.2, सीकर 17, कोटा 18.2, चित्तौड़ 13.8, डबोक 15.5, धौलपुर 17.7, डूंगरपुर 18.2, सिरोही 13.1, करौली 15.2 फतेहपुर 15.9, बाड़मेर 18.8, जैसलमेर 12.4, जैसलमेर 17.2, जोधपुर 20, फलोदी 18.6, बीकानेर 16.4, श्रीगंगानगर 11.9, संगरिया 12.3 और जालोर में 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


Share News

editor February 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?