Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Paytm फास्टैग यूजर्स को लेकर बड़ा फैसला, इस तारीख तक कर सकते है उपयोग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > Paytm फास्टैग यूजर्स को लेकर बड़ा फैसला, इस तारीख तक कर सकते है उपयोग
बीकानेर

Paytm फास्टैग यूजर्स को लेकर बड़ा फैसला, इस तारीख तक कर सकते है उपयोग

editor
editor Published February 16, 2024
Last updated: 2024/02/16 at 11:56 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। Paytm फास्टैग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसका असर 2 करोड़ यूजर्स पर पड़ेगा. नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. NHAI ने 32 बैंकों से ही FASTag खरीदने की अपील की है. इसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक का नाम शामिल नहीं है. पेटीएम फास्टैग (Paytm FASTag) यूजर्स को अब नया फास्टैग खरीदना होगा, क्योंकि फास्टैग की सुविधा देने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक रजिस्टर्ड नहीं रह गया है.

आईएचएमसीएल ने बताया है कि फास्टैग को 32 बैंकों से ही खरीदना होगा. इसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) का नाम शामिल नहीं किया गया है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक को FASTag खरीदने के लिए लिस्ट से हटा दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को पेटीएम टैग मिले हैं, उन्हें उसे सरेंडर करना होगा और रजिस्टर्ड बैंक से नए टैग खरीदने होंगे.

29 फरवरी तक कर सकते हैं इस्तेमाल आरबीआई ने पेटीएम फास्टैग को लेकर कहा था कि इसका यूज 29 फरवरी के बाद नहीं किया जा सकता है. यानी कि अगर आपके पास पेटीएम फास्टैग है तो इसे 29 फरवरी तक यूज कर सकते हैं. इसके बाद ट्रांजेक्शन पर प्रतिबंध लग जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेटीएम फास्टैग यूजर्स इसके बाद अपने टैग को सरेंडर करके दूसरे बैंक से टैग खरीद सकते हैं.

किस-किस बैंक से टैग खरीद सकेंगे?

- Advertisement -

FASTags के लिए रजिस्टर्ड बैंकों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, कॉसमॉस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक, फिनो पेमेंट्स बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, जेएंडके बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सारस्वत बैंक, साउथ इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, त्रिशूर जिला सहकारी बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल हैं.


Share News

editor February 16, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर
परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन
बीकानेर
नकली बीज घोटाले में जुगल बिश्नोई समेत छह आरोपी जेल भेजे गए
बीकानेर
बीकानेर रेंज में गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 48 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में आरएलपी का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
बीकानेर
लूडो में जीते पैसे मांगने पर युवक से मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार

Published June 15, 2026
बीकानेर

लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Published June 15, 2026
बीकानेर

जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा

Published June 15, 2026
बीकानेर

परशुराम कॉलोनी में पेयजल संकट, 15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन

Published June 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?