Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज नई भर्तियां और पेट्रोल-डीजल में राहत को लेकर हो सकती है घोषणा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आज नई भर्तियां और पेट्रोल-डीजल में राहत को लेकर हो सकती है घोषणा
बीकानेर

आज नई भर्तियां और पेट्रोल-डीजल में राहत को लेकर हो सकती है घोषणा

editor
editor Published February 8, 2024
Last updated: 2024/02/08 at 8:22 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 के राज्य के लेखानुदान (बजट) को अन्तिम रूप दिया। 20 साल बाद इस बार वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री बजट पेश नहीं करेंगे। 2004 से 2023 तक वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास रहा था। लेखानुदान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत की अपराध नियंत्रण और वित्तीय प्रबंधन में कमजोरियों पर हमला किया जाएगा। वहीं 450 रुपए में गैस सिलेण्डर, पेंशन में 150 रुपए बढ़ोतरी, गेहूं के एमएसपी मूल्य पर 125 रुपए बोनस, पीएम किसान निधि में दो हजार रुपए बढ़ोतरी, ईआरसीपी, पेपरलीक मामलों को लेकर एसआईटी, गैंगस्टरों पर शिकंजा, अपराधियों की धरपकड़ के प्रयासों का जिक्र होगा।

इन घोषणाओं की भी उम्मीद

नई भर्तियां, पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं का नाम बदल सकता है। पेंशन व स्वास्थ्य बीमा को लेकर कमेटी के साथ ही आयुष्मान भारत का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। कस्टमाइज पैकेज का लाभ लेने वाले उद्योगों के लिए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के प्रावधान किया जा सकता है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने के प्रयास हो सकते है। सरकार ने इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी। राष्ट्रपति अगले सप्ताह बेणेश्वर धाम में बांसवाड़ा, उदयपुर व डूंगरपुर जिले में लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेंगी।

इस टीम ने तैयार किया लेखानुदान

- Advertisement -

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्णा कांत पाठक, शासन सचिव वित्त (बजट) नरेश कुमार ठकराल एवं निदेशक (बजट) बृजेश शर्मा। इन अधिकारियों का उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के लेखानुदान को अंतिम रूप देने का समय का फोटो भी जारी किया गया है।


Share News

editor February 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं
बीकानेर
राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र
बीकानेर
खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला
बीकानेर
डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल
बीकानेर
उधार नहीं मिला तो दुकान जलाई, पांच साल की सजा
बीकानेर
फेफड़े में सात साल से फंसी सुपारी, पीबीएम ने निकाली
बीकानेर
बीकानेर में आंधी से दिन में छाया अंधेरा, बारिश शुरू
बीकानेर
पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम प्रसूता प्रकरण में सामूहिक संक्रमण के संकेत नहीं

Published June 16, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अब स्वत: बनेगा मूल निवास प्रमाण पत्र

Published June 16, 2026
बीकानेर

खेत में युवक पर जानलेवा हमला, लूट और तोड़फोड़ का मामला

Published June 16, 2026
बीकानेर

डूंगर कॉलेज के पास सड़क हादसा, बाइक सवार घायल

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?