बीकानेर। नोखा पुलिस ने विशेष अभियान एरिया डोमीनेशन के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए पांच व्यक्तियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी आलोकसिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा एरिया डोमीनेशन के तहत विशेष अभियान में पुलिस थाना पर गठित विभिन्न टीमों ने कार्यवाही करते हुए अभियान में पुलिस थाना पर पूर्व में दर्ज मामलों में काफी समय से वांछित चल रहे पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
जिसमें आरोपी आबकारी एक्ट में वांछित चल रहे तीन आरोपी मोहनपुरा निवासी सांवरलाल माली, मघाराम ब्राहम्ण, माडिया निवासी मांगीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। वहीं एक वर्ष से फरार हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी बीरबलराम बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं एक अन्य जेगला निवसी राकेश बिश्नोई को शांति भंग में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में शामिल एएसआई सुरेश सिंह, राजूराम, शोभाग्यसिंह, हैड कानि गंगाबिशन, कानि विजेन्द्र, पवनसिंह, हरिनाथ, जितेन्द्र बोहरा कार्यवाही में शामिल रहे।
