Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: बडे भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शव खेत में तणी पर लटका दिया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बडी खबर: बडे भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शव खेत में तणी पर लटका दिया
बीकानेरराजस्थान

बडी खबर: बडे भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शव खेत में तणी पर लटका दिया

editor
editor Published October 25, 2023
Last updated: 2023/10/25 at 11:43 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में गां धीरदेसर चोटियान में हुई हत्या की वारदात में बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंट कर मार दिया और पुलिस से बचने के लिये मृतक का शव खेत में तणी पर लटका दिया और खबर फैला दी कि छोटे भाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लेकिन पुलिस ने कानूनी निगाहों से भांप लिया कि यह खुदकुशी नहीं बल्कि कत्ल का मामला है। जानकारी के अनुसार पुलिस को धीरदेसर चोटियान गांव के खेत में संदिग्ध अवस्था में एक शव मिला था। जिसे आत्महत्या बताया गया। बाद में इसी प्रकरण में हत्या का मामला दर्ज करा दिया गया। धीरदेसर चोटियान के सहीराम चोटिया के खेत में कपड़े सुखाने की तणी के तार पर पेमाराम का शव बेल्ट से लटका मिला था। पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। लेकिन मौके पर जांच पड़ताल के दौरान तणी की ऊंचाई कम होने पर पुलिस ने भांप लिया कि मामला हत्या का है,लेकिन इसे दबाने के लिये खुदकुशी बताया जा रहा है। इसके बाद सीओ गोमाराम जाट व थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने घटना स्थल का मौका मुआयना और गहनता से जांच पड़ताल की, इसके बाद हत्या का मामला सामने आया। यहां खेत को काश्त पर लेने वाले ऊमाराम मेघवाल ने सोमवार देर रात को शराब के नशे में अपने छोटे भाई पेमाराम का गला घोंट कर हत्या कर दी थी। बाद में हत्या को आत्महत्या में बदलने का प्रयास करते हुए शव को तणी के सहारे लटकाया था। मामले में मृतक के बेटे पूनमचंद ने अपने ताऊ उमाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार उमाराम मेघवाल ने गांव में सहीराम चोटिया का खेत काश्त पर ले रखा है एवं वह आदतन शराबी है। सोमवार को दिन में उसने शराब के नशे में जम कर उत्पात मचाया और अपने पूरे परिवार को कुएं पर बनी ढाणी से भगा दिया। रात करीब 8 बजे उमाराम के छोटे भाई पेमाराम ने उसे समझाने के लिए उसकी ढाणी पर गया। जहां पर आरोपी उमाराम ने अपने छोटे भाई पेमाराम का गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतक की लाश को कपड़े टांगने वाले तार से लटका दी,उसके गले में बेल्ट से फंदा बना दिया और पुलिस के सामने कहानी रची गई कि उसने आत्महत्या कर ली। लेकिन मामले को पहली ही नजर में हत्या का भांप चुकी पुलिस ने उमाराम से कड़ी पूछताछ की तो उसने वारदात करना कबूल कर लिया और माफी मांगने लगा। बताया जाता है कि हत्या की इस वारदात को दबाने में परिवार के अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस वारदात से जुड़ी कई कडिय़ों को जोड़ रही है। शुरूआती दौर में पुलिस के सामने इस घटना को लेकर अवैध संबंधों की बात भी सामने आई थी।


Share News

editor October 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर मंडी आ रही सब्जी पिकअप का एक्सीडेंट, चालक अस्पताल में
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
बीकानेर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?