Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बाइकर्स ने निकाली रैली, मतदान का दिया संदेश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बाइकर्स ने निकाली रैली, मतदान का दिया संदेश
बीकानेरराजस्थान

बाइकर्स ने निकाली रैली, मतदान का दिया संदेश

editor
editor Published October 19, 2023
Last updated: 2023/10/19 at 8:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर,। मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बाइक रैलियां निकाली गई। इनमें बीएलओ, सुपरवाइजर, शिक्षकों और विभिन्न विभागों के कार्मिकों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भागीदारी निभाई। जिला स्तरीय रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली यहां से तुलसी सर्किल, अंबेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल, संभागीय आयुक्त कार्यालय से वीर दुर्गादास सर्किल, चौधरी भीमसेन सर्किल, डूडी पेट्रोल पंप, नत्थूसर गेट, दशनाम गोस्वामी मोहल्ला, मोहता सराय, गोगागेट के बाहर से रानीबाजार पुलिया होती हुई पुनः कलेक्ट्रेट पहुंची। रैली में पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे रोबीले और महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई। वहीं अनेक अधिकारी भी रैली में शामिल हुए।इस अवसर पर जिला निर्वाचन ने कहा कि जिले का प्रत्येक मतदाता अपने मतदान केंद्र तक पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करे, इसके प्रति जागरूकता के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। रैली में बाइकर्स ने जागरूकता से जुड़ी तख्तियों के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारठ, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी.पी. पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी, इनटेक के पृथ्वीराज रतनू, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक कुमार, राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एलडी पंवार, रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल, कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, विकास अधिकारी भोम सिंह इंदा, स्वीप के गोपाल जोशी आदि मौजूद रहे।


Share News

editor October 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर
तेज रफ्तार टैक्सी दुकान में घुसी, महिला गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?