Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आरयूआईडीपी, पीएचईडी, बीकेईएसएल, निगम नहीं कर सकेंगे मनमाने रोड़ कट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आरयूआईडीपी, पीएचईडी, बीकेईएसएल, निगम नहीं कर सकेंगे मनमाने रोड़ कट
बीकानेर

आरयूआईडीपी, पीएचईडी, बीकेईएसएल, निगम नहीं कर सकेंगे मनमाने रोड़ कट

editor
editor Published July 25, 2023
Last updated: 2023/07/25 at 6:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । शहर की सड़कों को आवागमन हेतु सुरक्षित बनाने व सरकारी राशि का दुरुपयोग होने से बचाने हेत निगम, यूआईटी, बीकेइएसएल सहित सम्बंधित विभागों को सड़क सुदृढीकरण कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व ही रोड़ कट की सूचना सार्वजनिक निर्माण विभाग को देनी होगी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी ने बताया कि बजट घोषणा 2023-24 के अंतर्गत विभाग द्वारा शहर की सड़कों के सुदृढीकरण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाए जाने के मद्देनजर यह सूचना मांगी गई है, ताकि विभिन्न विभागों द्वारा कार्य करवाए जाने की जरूरत पर सड़क सुदृृढीकरण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व ही अनुमति दे दी जाए और कार्य पूर्ण हो सके। इसके बाद में सड़क खोदने की आवश्यकता ना पड़े।
जोशी ने बताया कि नगर निगम, नगर विकास न्यास, जलदाय विभाग, आरयूआईडीपी, आरएसईबी, बीकेईएसएल को अपने कार्य के लिए रोड़ कट करने की अनुमति प्राप्त करनी होगी। इन विभागों को तकमीना के अनुसार रोड़ कट की राशि सार्वजनिक निर्माण विभाग में जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि मिसिंग लिंक, नॉन पेचेबल श्रेणी की सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य शीघ्र करवाया जाएगा। यह कार्य होने के पश्चात किसी भी एंजेसी को सड़के खोदने या अन्य प्रकार के़ कट की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यदि बिना अनुमति रोड कट किया गया तो सम्बंधित विभाग को जिम्मेदार मानते हुए कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। नवीनीकरण के कार्य के पश्चात बिना अनुमति के रोड़ कट की जाती है, तो विभाग का संवेदक डीएलपी अवधि के लिए भी प्रतिबंधित नहीं होगा।
अधिशाषी अभियंता नेे बताया कि नवीनीकरण कार्य शुरू होने से पूर्व जिन सड़कों पर इन विभागों को कार्य करवाना है उसके सम्बंध में सूचना भिजवाएं।
*10-10 करोड़ रुपए की लागत से होगा सड़क सुदृढीकरण*
नरेश जोशी ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार बीकानेर पूर्व तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपए की लागत से क्रमशः 8.66 किलोमीटर की 12 सड़कें तथा 18.15 किलोमीटर की लम्बाई में 20 सड़कों का निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त डीएमएफटी के माध्यम से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया जाना भी प्रस्तावित हैं। साथ ही बीकानेर पूर्व में भी सड़क मरम्मत, सौंदर्यकरण एवं अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।


Share News

editor July 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?