Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दसवीं और बारहवीं में शत-प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों के प्रतिशत में हुआ इजाफा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > दसवीं और बारहवीं में शत-प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों के प्रतिशत में हुआ इजाफा
बीकानेर

दसवीं और बारहवीं में शत-प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों के प्रतिशत में हुआ इजाफा

editor
editor Published July 20, 2023
Last updated: 2023/07/20 at 6:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। डिजिटल इनिशिएटिव फोर क्वालिटी एजुकेशन (डीआईक्यूई) की बदौलत दसवीं और बारहवीं परीक्षा वाले स्कूलों के परिणाम में सकारात्मक अंतर सामने आया है।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जिले के एकल अध्यापक अथवा अध्यापकों की कमी वाले 911 विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से स्मार्ट टीवी तथा ई-कंटेंट युक्त हार्डडिस्क उपलब्ध करवाए गए थे। इनमें 200 उच्च माध्यमिक, 348 उच्च प्राथमिक तथा 321 प्राथमिक विद्यालय शामिल थे। वहीं 42 महात्मा गांधी अंगे्रेजी माध्यम स्कूलों में भी यह टीवी उपलब्ध करवाए गए थे।

जिला कलक्टर ने बताया कि स्मार्ट टीवी वाले 45 सीनियर सैकण्डी स्कूलों में इस बार बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित हुई। इनमें से 73.33 प्रतिशत (33 विद्यालय) में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं कोरोना संक्रमण काल से पूर्व वर्ष 2019-20 में सीनियर सैकण्डरी परीक्षा वाले 15 स्कूलों में से 66.66 प्रतिशत (10 विद्यालय) के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

- Advertisement -

जिला कलक्टर ने बताया कि सत्र 2022-23 में स्मार्ट टीवी वाले 96 विद्यालयों में सैकण्डरी परीक्षाएं हुई। इनमें से 55.20 प्रतिशत (53 विद्यालय) के शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि वर्ष 2019-20 में सैकण्डरी परीक्षा वाले 49 में से 38.77 (19 विद्यालयं) प्रतिशत स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा था। वहीं दसवीं के 28.5 प्रतिशत तथा बारहवीं के 46.12 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है, जो कि वर्ष 2019-20 की तुलना में अधिक है। पूर्व में यह प्रतिशत क्रमशः 19.1 और 46.06 था।

समसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक गजानंद सेवक ने बताया कि नवंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक स्मार्ट टीवी वाले स्कूलों में 1 लाख 54 हजार 882 घंटे अध्ययन करवाया गया। इस दौरान सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति में औसत दस प्रतिशत तक इजाफा देखने को मिला।


Share News

editor July 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?