Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा का बीकानेर में प्रदर्शन,विरोध करते हुए पुलिस से उलझे भाजपा नेता, नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाजपा का बीकानेर में प्रदर्शन,विरोध करते हुए पुलिस से उलझे भाजपा नेता, नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत
बीकानेर

भाजपा का बीकानेर में प्रदर्शन,विरोध करते हुए पुलिस से उलझे भाजपा नेता, नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की शुरुआत

editor
editor Published July 20, 2023
Last updated: 2023/07/20 at 6:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। बीकानेर में शहर इकाई के साथ अग्रिम संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और पुलिसकर्मी आपस में उलझ भी गए। नही सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा ने गहलोत सरकार को नाकारा बताते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में धरना दिया और गहलोत सरकार को जमकर कोसा। उसके बाद गांधी पार्क से सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा की।

भाजपा नेताओं को बैरिकेड्स के बाहर ही रोक दिया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अंदर घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। हालांकि थोड़ी ही देर में दोनों को शांत कर दिया गया।

इस दौरान गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों को जमकर कोसा। धरना स्थल पर गहलोत सरकार के “फेल कार्ड” का विमोचन हुआ। ये फेल कार्ड भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंचाएंगें और गहलोत सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे।

- Advertisement -

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है। गरीबों का हिस्सा चोरी करना, सरेआम भ्रष्टाचार करना, भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाना – यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार उत्पीडऩ, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। दूसरी ओर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास कर रही है।

भाजपा पश्चिम विधान सभा प्रभारी गोपाल मारू ने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार जनविरोधी है। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने भी विचार रखे।


Share News

editor July 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?