Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऐसा क्या हुआ कि महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदने किया सुसाइड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > ऐसा क्या हुआ कि महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदने किया सुसाइड
जोधपुरराजस्थान

ऐसा क्या हुआ कि महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदने किया सुसाइड

editor
editor Published July 5, 2023
Last updated: 2023/07/05 at 4:04 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।तीनों के शव मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन में रखे और मंडोर स्टेशन पहुंचाए।जोधपुर में सोमवार को दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदने वाली महिला की सुसाइड की वजह पति की बेवफाई निकली। महिला गांव में, उसका पति जोधपुर में रहता था। वह पति को बर्थ-डे विश करने जोधपुर गई थी।कमरे पर पहुंची तो पति की बेवफाई सामने आ गई। पति दूसरी महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। महिला ने पति की बेवफाई का सबूत मोबाइल में रिकॉर्ड किया और राेते-रोते बच्चों को लेकर वहां से निकल गई। फिर गांव जाने के बजाय महिला दोनों बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई।जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बिरमा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बिरमा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।मामले के आईओ (इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर) करवड़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव ने बताया कि 2 जुलाई (रविवार) को मथानिया के उम्मेदनगर निवासी सुरेश विश्नोई (27) का जन्मदिन था। सुरेश जोधपुर के रातानाडा इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता है। वह शहर में टैक्सी चलाने का काम करता है। सुरेश की पत्नी बिरमा (25) दो बेटों कार्तिक (5) और विशाल (3) के साथ ससुराल मथानिया के उम्मेदनगर में ही रहती थी।पति-पत्नी के बीच दो साल से अनबन चल रही थी। रविवार को सुरेश का जन्मदिन था। इसलिए पत्नी ने उसे मथानिया आने को कहा था। रविवार को दिनभर इंतजार करने के बाद भी सुरेश न तो गांव आया और न ही पत्नी को फोन किया।रविवार रात 2 बजे से ढाई बजे के बीच बिरमा ने अपने पति को कई बार कॉल किए, लेकिन उसने फोन अटैंड नहीं किया।सोमवार सुबह 6 बजे बिरमा अपने दोनों बच्चों को उनके पिता से मिलाने ससुराल से निकली। मथानिया स्टैंड से उसने बस पकड़ी और जोधपुर शहर के रातानाड़ा इलाके में सुबह 8 बजे पति के रूम पर पहुंच गई।जोधपुर के रातानाडा में पति युवती के साथ मिला तो पत्नी ने वीडियो बनाया।जोधपुर के रातानाडा में पति युवती के साथ मिला तो पत्नी ने वीडियो बनाया।दरवाजा खटखटाया तो पति सुरेश विश्नोई सामने था। पत्नी और बच्चों को देख उसके चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। बिरमा अंदर घुसी तो लोअर और टीशर्ट पहने एक युवती उसके सामने थी। दीवार पर बैलून और हैपी बर्थ-डे के स्टिकर लगे थे। पति इस युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था।परेशान पत्नी ने दोनों को खूब भला-बुरा कहा। दोनों को रंगे हाथ पकड़ने का वीडियो बनाया। कमरे पर मिली युवती से भी गाली-गलौज की।आरोपी पति सुरेश विश्नोई जोधपुर में टैक्सी ड्राइवर था। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी।उसने पति की करतूत का वीडियो अपने ससुराल वालों को भी भेजा। इसके बाद पति और युवती को रूम में छोड़ बच्चों को लेकर रातानाडा स्टैंड पर आई और मथानिया जाने के लिए बस पकड़ ली। मंडलनाथ इलाके में उसने बस रुकवाई और बच्चों को लेकर ट्रैक पर चली गई।सुरेश की पत्नी बिरमा। पति की बेवफाई से आहत होकर उसने बच्चों के साथ सोमवार को सुसाइड कर लि नागौर रोड पर जोधपुर के मंडलनाथ इलाके में ओटीसी होटल के सामने सोमवार सुबह 9.15 बजे बिरमा ने दोनों बच्चों के साथ फलोदी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई।जिस मालगाड़ी से तीनों टकराए, उसके लोको-पायलट ने ट्रेन रोकी और लोगों की मदद से शवों को मंडोर स्टेशन पहुंचाया। जहां से करवड़ थाना पुलिस ने शव महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी पहुंचाए।ससुर बोला- पिछले महीने आया था बेटा, सब खुश थेसुरेश के पिता लाखा विश्नोई ने कहा- मेरे चार बेटे हैं। सभी के दो-दो बच्चे हैं। अच्छा परिवार था। इस हादसे ने सन्न कर दिया। भगवान ऐसा किसी के साथ न करे। बहू सुबह हंसी-खुशी निकली थी। बच्चे भी खुश थे। पता नहीं था कि उन्हें आखिरी बार देख रहा हूं।पिछले महीने 20 जून को ही सुरेश घर आया था। वह नई कार लेकर घर पहुंचा तो सभी लोग खुश थे। पूरा परिवार खुश था।करवड़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पति और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से सुरेश फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद स्थिति साफ होगी।सुरेश विश्नोई उर्फ राज डाउकिया ड्राइवर होने के साथ ही हथियारों का भी शौकीन है। उसने सोशल मीडिया पर गन के साथ फोटो लगा रखी है। साथ ही इंस्टाग्राम पर राज डाउकिया 007 के नाम से आईडी बना रखी है।अपने इस अकाउंट पर उसने खुद की फोटो तो पिस्टल के साथ डाली ही है, अपने बेटे की फोटो भी अपलोड की है जिसमें वह पिस्टल और कारतूस के साथ दिखाई दे रहा है। कुछ और वीडियो अपलोड किए हैं जिसमें दोनों बच्चे स्कूल यूनिफाॅर्म में नजर आ रहे हैंफलोदी के पल्ली विश्नोइयों की ढाणी निवासी बिरमा की शादी मथानिया निवासी सुरेश से 2016 में हुई थी। पहले कार्तिक, फिर विशाल का जन्म हुआ। चार साल सब ठीक चलता रहा। इसके बाद नौकरी की तलाश में सुरेश गांव से जोधपुर शहर आ गया। किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। 2021 से पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। सुरेश अधिकतर जोधपुर ही रहने लगा।दो साल से बिरमा को पति के चाल-चलन पर शक था। इसके बारे में उसने अपने पीहर और ससुराल वालों को बताया था। परिजनों ने बताया कि इसे लेकर एक मीटिंग भी हुई थी, जिसमें सुरेश ने साफ इनकार कर दिया कि उसका किसी महिला से कोई चक्कर नहीं है।उसके बाद से वह बिरमा से दूर रहने लगा। जोधपुर से अपने गांव बहुत कम आता था।


Share News

editor July 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

There will be power cuts in these areas tomorrow - know which areas are included
कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती – जानें कौन-कौन से इलाके शामिल
बीकानेर
बीकाणा अपडेट: अस्पताल सुधार, तीर्थ यात्राएं और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट
बीकानेर
बोर्ड ने कक्षा 9-12 के लिए ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिताओं की घोषणा की
राजस्थान शिक्षा
Bikaner News: गौ-गोचर पर कब्जा रोकने को संतों ने किया सदबुद्धि यज्ञ
बीकानेर
PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, राजभवन और सचिवालय के नाम भी बदले गए
देश-दुनिया
संचार साथी: सरकार क्यों स्मार्टफोन में इस एप को अनिवार्य कर रही है
देश-दुनिया
“खाओसा” लाया है मौसम का मेवा, सर्दी में लें देशी घी की बटन फीणी-पनीर घेवर का जायका, रोस्टेड नमकीन की वृहद रेंज 
बीकानेर राजस्थान
नापासर में पैदल चल रहे व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल में मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

बोर्ड ने कक्षा 9-12 के लिए ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिताओं की घोषणा की

Published December 2, 2025
बीकानेरराजस्थान

“खाओसा” लाया है मौसम का मेवा, सर्दी में लें देशी घी की बटन फीणी-पनीर घेवर का जायका, रोस्टेड नमकीन की वृहद रेंज 

Published December 2, 2025
राजस्थान

श्रीनाथजी पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक, मचा सकता था तबाही

Published December 2, 2025
राजस्थान

राजस्थान में सेना की गोपनीय जानकारी बेचने वाला ISI एजेंट गिरफ्तार

Published December 2, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?