Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: JCB ने तोड़ी गैस पाइपलाइन बिना अनुमति लापरवाही से खोदा गड्ढा, हो सकता था बड़ा हादसा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > JCB ने तोड़ी गैस पाइपलाइन बिना अनुमति लापरवाही से खोदा गड्ढा, हो सकता था बड़ा हादसा
जोधपुरराजस्थान

JCB ने तोड़ी गैस पाइपलाइन बिना अनुमति लापरवाही से खोदा गड्ढा, हो सकता था बड़ा हादसा

editor
editor Published June 13, 2023
Last updated: 2023/06/13 at 3:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र के सालावास रोड पर गैस लीकेज होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर बासनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं गैस पाइप लाइन कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और गैस पाइपलाइन ठीक करने का काम शुरू किया। इसी लाइन से बासनी औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों में गैस सप्लाई जाती है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। बिना अनुमति कर रहे थे सफाई दरअसल बासनी में एक फैक्ट्री में कपड़ा धुलाई फैक्ट्री की ओर से यह खुदाई करवाई जा रही थी। जेपीएनटी की ओर से बिछाई वेस्ट पानी लाइन चोक हो गई थी। कंपनी ने यहां पर सड़क खुदवाकर काम शुरू कर दिया। मौके पर गैस कंपनी के चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद कंपनी ने गैस पाइपलाइन अधिकारियों को सूचना नहीं दी। खुदाई के लिए परमिशन भी नहीं ली।गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। टैक्स्टाइल कंपनी की लापरवाही को लेकर अब गैस कंपनी की ओर से मामला दर्ज करवाया जा रहा है। आज सुबह 9 बजे यहां जेसीबी से खुदाई शुरू की। चार पांच फीट खुदाई के बाद यहां पर गैस की पाइप लाइन का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया। इससे गैस निकलने शुरू हो गई और आसपास के जगह पर गैस की गंध फैलने लगी। इधर जेसीबी वाला मौके से जेसीबी लेकर फरार हो गया। वहीं गैस लीक होते देख पास के केबिन संचालक और अन्य लोग डर के मारे भाग छूटे। लगभग आधे घंटे बाद गैस कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे और गैस सप्लाई बंद करवाई फिलहाल यहां पर गैस पाइप लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू किया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के लिए 3 साल का जुर्माना और 25 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान है। मामले में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। कंपनी प्रतिनिधि ने बताया इस तरह के मामलों में गैस कंपनी से परमिशन ली जानी चाहिए। पाइपलाइन कंपनी के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहते हैं और गाइड करते हैं। जिससे किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत ही उसे रोका जा सकता है। यहां पर हुई घटना को लेकर टैक्स्टाइल कंपनी ने गैस कंपनी को सूचित भी नहीं किया। कंपनी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी।जहां से गैस का रिसाव हुआ उसके कुछ ही कदम दूरी पर 33 किलो वाट बिजली का खंभा है। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती थी। सावधानी के तौर पर यहां फायर ब्रिगेड टीम भी पहुंची।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?