Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: टैंकर-कार की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे; 7 घायल , 4 की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जोधपुर > टैंकर-कार की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे; 7 घायल , 4 की मौत
जोधपुरराजस्थान

टैंकर-कार की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे; 7 घायल , 4 की मौत

editor
editor Published June 11, 2023
Last updated: 2023/06/11 at 4:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर।हादसे में राजूदेवी और उसके बेटे जसवंत की मौत हो गई। कार चला रहे पड़ोसी नरपत की भी मौत हुई है। राजूदेवी की बहन द्रोपदी ने भी दम तोड़ दिया।
जोधपुर शहर के कुड़ी भगतासनी का रहने वाला एक परिवार रामदेवरा दर्शन कर अपनी कार से घर लौट रहा था। इस दौरान शनिवार देर रात कैरू (जोधपुर) के पास सामने से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 एक ही परिवार के लोग थे। जबकि एक पड़ोसी की भी मौत हो गई। इसके अलावा 7 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी में एक परिवार के 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष शामिल थे। इनमें से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मूलतः नागौर जिले के डीडवाना हाल कुड़ी सेक्टर 4 में रहने वाले परिवार के लोग रामदेवरा दर्शन को गए थे। रात को वे लोग घर की तरफ लौट रहे थे। कैरू- मेगलासिया गांव की सरहद पर उनकी कार की सामने से आ रहे एक तेल टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 महिला, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में बैठे बच्चों के पैरों में फ्रैक्चर आया है। कार में 11 लोग सवार थे जानकारी के अनुसार कार में 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष सवार थे। इनमें रामूराम और नरपत के परिवार के लोग रामदेवरा जाकर लौट रहे थे। रामूराम व नरपत पड़ोसी हैं। रामूराम खुद रामदेवरा नहीं गया था। इन 4 की हुई मौत- राजूदेवी पत्नी रामूराम, जसवंत (10) पुत्र रामूराम, द्रौपदी (रामूराम की साली), नरपत (38) (रामूराम का पड़ोसी) ये 7 घायल- मुन्नी देवी (रामूराम की सास), महावीर (द्रौपदी का बेटा), ज्योति (द्रोपदी की बेटी), पवन व लक्की (रामूराम के साले के बेटे), सपना पत्नी नरपत और अंजलि। झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?