Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पानी कटौती को लेकर आई बडी खबर,शहरवासियों को इस दिन से मिलेगा पानी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > पानी कटौती को लेकर आई बडी खबर,शहरवासियों को इस दिन से मिलेगा पानी
crimeबीकानेर

पानी कटौती को लेकर आई बडी खबर,शहरवासियों को इस दिन से मिलेगा पानी

editor
editor Published June 6, 2023
Last updated: 2023/06/06 at 12:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। 8 जून से शहर में पेयजल कटाैती बंद हाे जाएगी। हरिके से एक जून काे छाेड़ा गया पानी साेमवार काे बिरधवाल हैड से कंवरसेन लिफ्ट और आरडी 750 से गजनेर लिफ्ट में छाेड़ दिया गया। बीछवाल व शोभासर जलाशयाें में एक से डेढ़ मीटर पानी है। हरिके बैराज से चलकर बिरधवाल हैड यानी आरडी 243 पर रविवार काे ही पहुंच गया था, लेकिन कंवरसेन लिफ्ट में पानी ऊंचाई से छाेड़ा जाता है इसलिए 12 घंटे की पाैंडिंग ली गई। 7000 क्यूसेक पानी ऊपर से आ रहा था।

दाे हजार क्यूसेक आरडी 750 की ओर छाेड़ा गया, जबकि 5000 क्यूसेक से पानी का लेवल बढ़ाया गया। सोमवार की सुबह जब लेवल पूरा हो गया तो 100 क्यूसेक पानी कंवरसेन लिफ्ट में छाेड़ा गया। करीब 150 क्यूसेक पानी गजनेर लिफ्ट में छाेड़ा गया। कंवरसेन लिफ्ट से बीछवाल जलाशय और गजनेर लिफ्ट और बाद में कानासर वितरिका हाेते हुए शाेभासर जलाशय तक पानी पहुंचेगा। इसलिए 8 जून के बाद से कटाैती बंद हाेगी। हालांकि इसका अधिकारिक एलान नहीं किया गया वाे इसलिए क्याेंकि जब तक पानी यहां नहीं पहुंचे तब तक की स्थितियों पर पीएचईडी पूरा नियंत्रण रखना चाहती है। पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता दीपक बंसल ने बताया कि पुराने ट्यूबवैल की माेटरें सही कर पानी की पंपिंग बढाई। माैसम ने भी हमारा साथ दिया। साथ में कुछ देर के लिए लाइट कटाैती भी सहारा बनी। इसलिए इस साल लाेगाें काे ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
1.माैसम ने साथ दिया
लगातार तीन साल से हाे रही नहरबंदी का इस साल अहसास बीते दाे सालाें की तुलना में कम हुआ। ना ताे पानी की कमी से धरने-प्रदर्शन हुए और ना ही पिछले दाे सालाें जितनी किल्लत। पिछले साल ताे प्रशासनिक गलत निर्णय से हालात बेकाबू हुए थे लेकिन इस 3-एम के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। इसमें माैसम की भूमिका बड़ी है। मई से अब तक करीब 8 पश्चिमी विक्षाेभ आए। 11 मई से पेयजल कटाैती शुरू हुई और तब से कट-टू-कट पश्चिमी विक्षाेभ आ रहे। पूरी गर्मी में अब तक सिर्फ चार दिन तापमान 45 पार हुआ। बीते एक सप्ताह से ताे लाेग रात काे कूलर भी नहीं चल रहे।
2. मैनेजमेंट पीएचईडी का बेहतर रहा
इस बार पीएचईडी ने पुराने ट्यूबवैल की कुछ मोटरें बदली हैं। पिछले साल तक मोटरें कमजोर और पुरानी होने से पानी कम खींच पाती थी लेकिन इस बार पिछले साल से दोगुना ट्यूबवैल ने पानी दिया। इस पानी से रोजमर्रा की सप्लाई के अलावा भी पानी दिया जिससे टेल तक पानी पहुंचा। कुछ इलाकों में सुबह सप्लाई के बाद जब ट्यूबवेल का पानी जमा हुआ ताे वाे भी सप्लाई किया गया। इससे लाेगाें का रुटीन बना रहा। नहरबंदी का साइकोलॉजिकल असर भी लाेगाें पर था। इसलिए लाेगाें ने भी पानी सही उपयाेग किया।
3. एक मीटर जलाशय ज्यादा भरा गया
बीछवाल जलाशय में साढ़े छह मीटर तक पानी भराव क्षमता है लेकिन इस साल पीएचईडी ने एक मीटर अतिरिक्त पानी भर लिया। यानी करीब साढ़े सात मीटर तक पानी जलाशय में था। एक मीटर के करीब जमीन की सिल्ट भी मानइस हाेने के बाद साढ़े छह मीटर पानी सप्लाई लायक था। शुरूआत के 15 दिन तक करीब 10 से 15 सेंटीमीटर ही प्रतिदिन जलाशय खाली हुआ क्याेंकि ऊपरी हिस्से में पानी ज्यादा था। शोभासर को नहर से भी बीच में पानी मिल गया। इस कारण हालात नियंत्रित रहे।
नहरबंदी में पानी की बूंद-बूंद कीमती है। यही वजह है कि शहर के दाेनाें जलाशयाें में जमा पानी की भी सुरक्षा व्यवस्था की कई परते हैं। बीछवाल जलाशय और रिजर्ववायर एरिया करीब ढाई किलाेमीटर है। ये एरिया पैरीमीटर के दायरे से है। इस जलाशय में पानी भरने की क्षमता 1475 मिलियन लीटर की है। शनिवार काे करीब 1200 मिलियन लीटर पानी भरा हुआ है। इस एरिया में आम इंसान काे जाने पर सख्त पाबंदी है। चाेरी से भी काेई यहां नहीं जा सकता। बीछवाल गांव से बाहर निकलते ही इसकी सीमा शुरू हाे जाती है जहां पहला गेट है। यहां गार्ड मिलेगा। इस गेट के बाद कुछ दूर चलने पर दूसरा गेट मिलेगा है। अगर यहां गार्ड नहीं ताे ताला लगा हुआ हाेगा। उसके बाद पंपिंग स्टेशन और फिर जलाशय। जलाशय के आसपास करीब छह फीट ऊंची दीवार है। फिर करीब 30 फीट चाैड़ी सड़क है। 24 घंटे दाे-दाे गार्र्ड इसकी सुरक्षा करते हैं ताकि आम इंसान यहां ना पहुंचे। आम आदमी काे यहां सुरक्षा कारणाें से जाने से मनाही है। यही स्थिति शाेभासर जलाशय की है। यहां भी पानी की भराव क्षमता 1475 मिलियन लीटर है और शनिवार तक यहां भी करीब 1150 मिलियन लीटर पानी जमा है। मुख्य गेट पर हमेशा सुरक्षाा कारणाें से ताला रहता है। स्टाॅफ के आने जाने के लिए छाेटा गेट है जहां हमेशा सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।


Share News

editor June 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता

Published May 25, 2026
बीकानेर

ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा

Published May 25, 2026
बीकानेर

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?