Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ड्रोन दिखने की आशंका में फायरिंग, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला कोई तस्कर या पैकेट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > ड्रोन दिखने की आशंका में फायरिंग, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला कोई तस्कर या पैकेट
राजस्थानश्रीगंगानगर

ड्रोन दिखने की आशंका में फायरिंग, बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला कोई तस्कर या पैकेट

editor
editor Published April 1, 2023
Last updated: 2023/04/01 at 6:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। बीएसएफ ने शुक्रवार देर रात ड्रोन दिखने की आशंका में जिले के समेजा इलाके में फायरिंग की। फायरिंग होने के साथ ही ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। बीएसएफ को घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन अब तक इलाके में कोई हेरोइन का पैकेट गिराए जाने या किसी तस्कर के होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में बीएसएफ ने समेजा पुलिस को भी सूचना दी। समेजा पुलिस ने मौके पर नाकेबंदी करवाई और बॉर्डर के आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन मौके से कोई हैरोइन का पैकेट या ड्रोन का मलबा आदि नहीं मिला है।
ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर की फायरिंग
इस संबंध में समेजा पुलिस को दी सूचना में बीएसएफ ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक से दो बजे के बीच बीएसएफ की त्रिशूल चैक पोस्ट और 41 पीएस के बीच बीएसएफ जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी। आवाज सुनाई देते ही उसी दिशा में बीएसएफ ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने के बाद आवाज बंद हो गई। ऐसे में ड्रोन के इलाके में आने और फायरिंग के बाद वापस पाक सीमा में लौट जाने की आशंका है।
ड्रोन पर हुई है फायरिंग
इस मामले में रायसिंहनगर एसएचओ महावीर स्वामी ने बताया कि बीएसएफ ने त्रिशूल चैक पोस्ट और 41 पीएस के बीच ड्रोन की आवाज सुनाई देने और इसके बाद बीएसएफ के फायरिंग करने की सूचना दी थी। इस पर बीएसएफ और पुलिस दोनों ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इलाके से अब तक किसी ड्रोन का मलबा या अन्य कोई चीज नहीं मिली है। संभवत: इस दौरान ड्रोन वापस पाक सीमा में चला गया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?