Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खुद को फौजी बता वर्चुअल आईडी से रुपए ट्रांसफर करवाए,आरोपी ने 1.17 लाख रु. ठग लिए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > खुद को फौजी बता वर्चुअल आईडी से रुपए ट्रांसफर करवाए,आरोपी ने 1.17 लाख रु. ठग लिए
राजस्थानश्रीगंगानगर

खुद को फौजी बता वर्चुअल आईडी से रुपए ट्रांसफर करवाए,आरोपी ने 1.17 लाख रु. ठग लिए

editor
editor Published March 12, 2023
Last updated: 2023/03/12 at 3:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। 50 हजार रुपए मूल्य की नई बाइक को 15 हजार रुपए में मिलती देख एक प्राइवेट अध्यापक साइबर ठग के झांसे में फंस गया। अध्यापक ने साइबर ठग को एक सप्ताह में थोड़ा-थोड़ा करके 1 लाख 17 हजार रुपए दे दिए। इसके बावजूद बाइक डिलीवरी के नाम पर 48 हजार रुपए की मांग और हो जाने पर अध्यापक ने हाथ खड़े कर दिए। पीडि़त की रिपोर्ट पर साइबर सेल में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक रामप्रताप वर्मा को जांच सौंपी गई है।

पीडि़त साहूवाला 3 एफ छोटी निवासी हरीश सारस्वत पुत्र जयनारायण शर्मा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया है कि उसने एक मार्च को इंस्टाग्राम पर आफिया अंसारी नाम से बनी आईडी पर एक मोटरसाइकिल आरजे 13 एसवी 1786 को सेल करने की एड देखी। इस बाइक की कीमत 16 हजार रुपए मांगी गई थी। पीडि़त ने इंस्टाग्राम पर बाइक की खरीद की इच्छा जताई तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भेज दिया। इस नंबर पर बात की तो सामने से व्यक्ति ने बात कर 15 हजार रुपए में बाइक का सौदा कर लिया। पीडि़त ने आरोपी को गूगल पे से 15 हजार रुपए की पेमेंट भेज दी। इसके बाद आरोपी के नाटक शुरू हो गए। उसने शिपिंग चार्ज तो कभी और चार्ज का कहकर बार-बार नकदी की मांग की। पीडि़त उसके झांसे में फंस गया और उसके बताए बैंक खातों में कई बार में 1 लाख 17850 रुपए नकदी डाल दी। इसके बाद भी आरोपी ने बाइक नहीं भेजी और धोखाधड़ी की।

ग्राहक की सजगता ही सर्वोपरि

फोर व्हीलर और टू व्हीलर के फोटो दिखाकर सौदे करने के नाम पर ठगी का यह ट्रेंड काफी वर्षों से चल रहा है। पाठकों को हमारा सुझाव हैं कि अगर कोई वस्तु वास्तविक मूल्य से काफी कम रेट में बेचे जाने का विज्ञापन देखें तो तुरंत समझ जाएं कि ये जालसाजी है। दूसरा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर भुगतान की गलती कभी न करें जब तक कि आपका पसंद किया गया उत्पाद आपके पास न आ गया हो। तीसरा किसी कॉलर या मोबाइल मैसेंजिंग पर अगर आपसे कोई एप डाउनलोड करने का कहे तो ऐसा बिलकुल नहीं करें। अगर कोई जीमेल, वाट्सएप या फेसबुक पर कोई लिंक भेजे तो ऐसे अनजान लिंक नहीं खोलें। क्योंकि इससे आपके बैंक अकाउंट की एक्सेस ठगों के पास चली जाती है और फिर आपके खाते में पड़े रुपयों को नुकसान होने लगता है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor March 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ड्रोन से गिराई 1.15 किलो हेरोइन जब्त – Bikaner News
बीकानेर
एसएससी ने लागू किया स्लाइडिंग मैकेनिज्म, बढ़ेंगी भर्तियां – National News
देश-दुनिया
कॉलोनी विकास के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप – Bikaner News
बीकानेर
24 घंटे में 6500 करोड़ खर्च, US-ईरान जंग का असली हिसाब – National News
देश-दुनिया
जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?