Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत सरकार केन्द्र से पहले बजट लेकर नहीं आयेगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > गहलोत सरकार केन्द्र से पहले बजट लेकर नहीं आयेगी
Jaipurराजस्थान

गहलोत सरकार केन्द्र से पहले बजट लेकर नहीं आयेगी

editor
editor Published December 28, 2022
Last updated: 2022/12/28 at 4:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान के बजट को लेकर अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार का बजट जल्दी आ जाएगा, लेकिन सरकार की तैयारियों को देखते हुए लग रहा है कि बजट फरवरी में ही आएगा। सरकार जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी में है।

सरकार चाहती है कि पहले केंद्र सरकार का बजट आ जाए, इसके बाद ही राज्य का बजट पेश हो। एक्सपट्र्स का भी मानना है कि यदि केंद्र का बजट पहले आ जाता है तो राज्य सरकार को केंद्र से मिलने वाली हिस्सा राशि का अंदाजा हो जाता है। इससे राज्य को बजट बनाने में आसानी होती है।
सीएमओ सूत्रों के अनुसार राज्य का बजट केंद्र के बजट के बाद ही आएगा। इसी के हिसाब से वित्त विभाग में बजट को लेकर तैयारी चल रही है। इस बार का बजट पूरी तरह से चुनावी बजट होगा। यानी सरकार कोशिश करेगी कि बजट में सभी वर्गों को साधा जाए।
ताकि चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिले। इस हिसाब से बजट में नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स का प्रावधान होगा। बजट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब तक बजट एडवाइजरी कमेटी की चार और 11 विभागीय मीटिंग कर चुके हैं।
सियासी संकट के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए थे जल्दी बजट लाने के संकेत
25 सितंबर को राजस्थान में सियासी संकट के हालात पैदा होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5 अक्टूबर को मौजूदा बजट की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक के बाद प्रदेश में जल्दी बजट लाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगला बजट युवाओं और स्टूडेंट्स को समर्पित होगा। बजट पर गहलोत के बयान के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार का बजट बाकी सालों के मुकाबले जल्दी आएगा।
हाल ही गहलोत ने बजट को लेकर फिर बयान दिया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलवर के मालाखेड़ा में 19 दिसंबर को हुई सभा के दौरान उन्होंने 500 रुपए में सिलेंडर की घोषणा करते हुए कहा था कि अगले माह बजट आ जाएगा। तब से ये कयास और तेज हो गए थे कि इस बार का बजट जनवरी में आ सकता है।
15वीं विधानसभा के सातवें सत्र की समाप्ति पर राज्यपाल की मुहर
सरकार ने 2022 के विधानसभा के बजट सत्र के सत्रावसान के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल से सर्कुलेशन के जरिए पास करके फाइल राजभवन भिजवाई थी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को सत्रावसान की मंजूरी दे दी है।

अब सरकार नया सत्र बुलाने की फाइल राजभवन भेजेगी। विधि एवं संसदीय कार्य विभाग में इस पर काम चल रहा है। विभाग के सूत्रों के अनुसार जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह से बजट सत्र बुलाने की तैयारी है।


Share News

editor December 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में जुएल ओराम का दौरा, स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा
बीकानेर
सरदारशहर रोड पर दुर्घटना, कार-टैक्सी में जोरदार भिड़ंत
बीकानेर
कोटगेट क्षेत्र की डिस्पेंसरी में विवाद, पुलिस मौके पर पहुंची
बीकानेर
जेएनवीसी थाना क्षेत्र में लूट और मारपीट का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर जिले में धूलभरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा
बीकानेर
बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट जारी
बीकानेर
पीबीएम नेत्र चिकित्सालय को 2200 काले चश्मों का सहयोग
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से मारपीट, सेवाएं प्रभावित
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा हेतु पोर्टल शुरू

Published May 29, 2026
राजस्थान

बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति

Published May 28, 2026
राजस्थान

RPSC में 371 APO पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक आवेदन

Published May 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published May 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?