Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर से बड़ी खबर: शहर के इस इलाके से पकड़ा बम ब्लास्ट के आरोपी को
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर से बड़ी खबर: शहर के इस इलाके से पकड़ा बम ब्लास्ट के आरोपी को
crimeबीकानेर

बीकानेर से बड़ी खबर: शहर के इस इलाके से पकड़ा बम ब्लास्ट के आरोपी को

editor
editor Published September 9, 2022
Last updated: 2022/09/09 at 11:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर । पंजाब के जलालाबाद में सितम्बर 2021 में बम ब्लास्ट करने के बाद से फरार चल रहे दो लाख रुपए के इनामी एक आरोपी को बीकानेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले तीन महीने से गुरुचरण सिंह नामक युवक खारा इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस को इनपुट मिला कि ये किसी बम ब्लास्ट में शामिल था। इसके बाद से पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। शुक्रवार शाम उसे खारा से ही गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसटी टीम इंचार्ज मनोज शर्मा को ये बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 21 को पंजाब के जलालाबाद में सब्जी मंडी से 100 गज की दूरी पर बम धमाका हुआ था। इस धमाके को सब्जी मंडी में करने की योजना थी। एक बाइक की ईंधन टंकी के नीचे लगे टिफिन बम में जोरदार धमाका हुआ और चालक की जान चली गई। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। इस बीच बीकानेर पुलिस को इस ब्लास्ट में शामिल गुरुचरण सिंह (38) के बीकानेर में होने का इनपुट मिला था। दो-तीन दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है। बीकानेर पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम डीएसटी के इंचार्ज मनोज शर्मा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। शर्मा ने बताया कि गुरुचरण खुद जलालाबाद के आसपास ही रहने वाला है।

कोर्ट में बापर्दा पेश होगा
पुलिस ने फिलहाल गुरुचरण को बापर्दा रखा है। उसे पहले अदालत में पेश किया जाएगा, फिर ब्लास्ट पीडि़तों के सामाने उसकी परेड करवाई जाएगी। बीकानेर पुलिस इसे पंजाब पुलिस या फिर एनआईए के हवाले कर सकती है। पंजाब पुलिस भी इस मामले में धरपकड़ के लिए बीकानेर आई हुई है। पंजाब पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही बीकानेर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

दो लाख रुपए का इनाम
बताया जा रहा है कि गुरुचरण पर नेशनल इनवेस्टीगेशन एजेंसी ने दो लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। इस मामले में दो आरोपी पहले से गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि गुरुचरण को अब गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

एक की मौत हुई थी
जलालाबाद में यह ब्लास्ट पंजाब नेशनल बैंक के पास एक बाइक में हुआ, जिससे बाइक सवार के चिथड़े उड़ गए। हादसे के समय पास से गुजर रहा एक राहगीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया था।

आतंकी घटना की आशंका
एनआईए को आशंका है कि ये घटना आतंकी घुसपैठ भी हो सकती है। दरअसल, पंजाब में सितम्बर में एक के बाद एक ब्लास्ट की घटनाएं हुई थी। जिसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का संदेह भी जताया गया था। इसी कारण गुरुचरण की गिरफ्तारी को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है


Share News

editor September 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में मूल निवास नियम बदले, किराएदारों को भी मिलेगा लाभ
राजस्थान
अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां
राशिफल
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्कर शिवा गिरफ्तार
बीकानेर
राजस्थान के जर्जर स्कूल भवनों का जुलाई से पहले होगा सुरक्षा ऑडिट
बीकानेर
बीकानेर संभाग में अगले पांच दिन लू और गर्म रातों का असर
बीकानेर
युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप
बीकानेर
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख की ठगी
बीकानेर
हीटवेव अलर्ट के बीच बीकानेर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्कर शिवा गिरफ्तार

Published May 12, 2026
बीकानेर

राजस्थान के जर्जर स्कूल भवनों का जुलाई से पहले होगा सुरक्षा ऑडिट

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर संभाग में अगले पांच दिन लू और गर्म रातों का असर

Published May 12, 2026
बीकानेर

युवक को घर में घसीटकर लोहे के सरिए से मारपीट का आरोप

Published May 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?