Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: धक्का मुक्की से बेनीवाल हुए नाराज, युवक के जड़ दिया थप्पड़
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > धक्का मुक्की से बेनीवाल हुए नाराज, युवक के जड़ दिया थप्पड़
बीकानेरराजस्थान

धक्का मुक्की से बेनीवाल हुए नाराज, युवक के जड़ दिया थप्पड़

editor
editor Published September 7, 2022
Last updated: 2022/09/07 at 11:52 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी  के प्रमुख और नागौर संसद हनुमान बेनीवाल ने अपने समर्थक को जड़ दिया। वह भीड़ के बीच सेल्फी ले रहा था तभी धक्का-मुक्की से वह नाराज हो गए। युवक को थप्पड़ मारने और फिर उसे गले लगाकर पुचकारने का वीडियो भी सामने आया है। इसको लेकर बेनीवाल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। घटना नागौर जिले के खरनाल में तेजादशमी के मेले की बताई जा रही है। बेनीवाल तेजा दशमी मेले के कार्यक्रम में गए थे।

वीडियो में हनुमान बेनीवाल भीड़ में दिखाई दे रहे हैं। कई युवक उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं। इसी बीच किसी बात पर नाराज होकर बेनीवाल ने चेक शर्ट पहने हुए एक युवक को थप्पड़ मार दिया। हालांकि तुरंत ही वह उस युवक को गले लगाकर पुचकारते हुए भी नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने को लेकर हुई धक्कामुक्की से बेनीवाल नाराज हो गए थे, लेकिन फौरन डेमेज कंट्रोल के लिए युवक को गले लगाकर पुचकारा। तब तक पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। बेनीवाल ने जिस युवक को थप्पड़ जड़ा, वह आरएलपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

 

- Advertisement -

बेनीवाल पहले कार्यकर्ता को गालियां देकर भी ट्रोल हुए थे

हनुमान बेनीवाल इससे पहले भी कई बार कार्यकर्ताओं को फटकार चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान एक कार्यकर्ता को गालियां देते हुए ऑडियो सामने आया था। इस ऑडियो को लेकर बेनीवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। बेनीवाल अपने बयानों को लेकर भी कई बार विवादों में आ चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा को शादी करने की सलाह देते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था, जिस पर खूब विवाद हुआ था।

सोशल मीडिया में हो रहे ट्रोल
बेनीवाल के साथ हेलिकॉप्टर में बैठे युवक की फोटो भी शेयर की जा रही है, यह फोटो उसी प्रशंसक की बताई जा रही है, जिसे बेनीवाल ने थप्पड़ मारा था। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स बेनीवाल के साथ हेलिकॉप्टर में बैठे युवक की फोटो शेयर करके कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

प्रशंसक को भीड़ में थप्पड़ मारने की घटना के अलग-अलग वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया यूजर्स बेनीवाल पर निशाना साध रहे हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाते हुए लिखा है कि ये खुद को राजस्थान के भावी मुख्यमंत्री का दावा करते हैं और लोगों से इस तरह का बर्ताव करते हैं।

लखन कलबी ने लिखा है- आशीर्वाद लेने वाले भक्त और पूरी फैमिली का वोट तो गया समझो, यह रिश्तेदारों को भी मना करेगा। चैन सिंह राठौड़ ने युवक की फोटो शेयर करते हुए लिखा- बाद में वोट की याद आने पर भक्त को हेलिकॉप्टर में बैठाकर राजी करने का प्रयास किया।

आरबी सिंह ने लिखा– छोरा, खरनाल में प्रसादी खाने गए थे और हनुमान बेनीवाल का मुक्का मिल गया। विक्रम सिंह ने लिखा- दिल के साफ हैं नेताजी, बस थोड़ा गुस्सा जल्दी आ जाता है। सुमेर चारण ने लिखा- ये सीएम के सपने देख रहे हैं। भजनलाल ने लिखा- थप्पड़ भले पड़ा, लेकिन हेलिकॉप्टर में बैठ गया।


Share News

editor September 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अवैध कॉलोनाइजेशन पर बड़ी कार्रवाई, 21 वाहन सीज – Bikaner News
बीकानेर
बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी – Rajasthan News
राजस्थान
निर्जला एकादशी पर लक्ष्मीनाथ मंदिर मार्ग वन-वे – Bikaner News
बीकानेर
आज का राशिफल: कई राशियों को सफलता और शुभ समाचार
राशिफल
दामाद ने ससुर के 22 लाख उड़ाए, 13.35 लाख बरामद – Bikaner News
बीकानेर
लोकसभा परिसीमन का नया फॉर्मूला: 824 सीटों का प्रस्ताव, उत्तर-दक्षिण संतुलन पर फोकस – National News
देश-दुनिया
हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आया युवक, 45 फीसदी झुलसा
बीकानेर
ट्रैक्टर की चपेट में आया डेढ़ वर्षीय मासूम, हालत गंभीर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अवैध कॉलोनाइजेशन पर बड़ी कार्रवाई, 21 वाहन सीज – Bikaner News

Published June 25, 2026
राजस्थान

बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी – Rajasthan News

Published June 25, 2026
बीकानेर

निर्जला एकादशी पर लक्ष्मीनाथ मंदिर मार्ग वन-वे – Bikaner News

Published June 25, 2026
बीकानेर

दामाद ने ससुर के 22 लाख उड़ाए, 13.35 लाख बरामद – Bikaner News

Published June 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?