बीकानेर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल समय में बदलाव किया है। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान और शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के आधार पर यह आदेश जारी किया।
नए आदेश के अनुसार, जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और अन्य संचालित परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रशासन ने सभी स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
