बीकेईएसएल की टीम जनहित में सुभाषपुरा क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए पहुंची थी, ताकि भीषण गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
हालांकि, मौके पर एक स्थानीय नेता द्वारा लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया, जिसके चलते कंपनी की टीम निर्धारित कार्य शुरू नहीं कर सकी और वापस लौटना पड़ा। प्रस्तावित कार्यों में ढीले तारों को बदलना, कटी हुई सर्विस केबल के स्थान पर नई केबल लगाना तथा टेम्पर्ड मीटर बदलना शामिल था।
कंपनी का उद्देश्य आगामी गर्मी के मौसम में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें समझाएगा, जिसके बाद जनहित में नेटवर्क सुधार का कार्य पुनः शुरू किया जाएगा।
प्रवक्ता
बीकेईएसएल
