बीकानेर में 29 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के करीब 500 से अधिक विद्वान भाग लेंगे। यह आयोजन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय और बेसिक पीजी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी हेरिटेज में होगा।
कॉन्फ्रेंस का विषय ‘21वीं सदी में समग्र विकास: विज्ञान, समाज और निरंतरता का एकीकरण’ रखा गया है। कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा, जिससे देशभर के विशेषज्ञ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जुड़ सकेंगे।
इस सम्मेलन में डॉ. मंगला नटमपल्ली, डॉ. उज्ज्वल कुमार कल्ला, डॉ. मोहित गंभीर, पंकज ओझा और डॉ. देव अरस्तू पंचारिया जैसे विशेषज्ञ शामिल होंगे।
कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के साथ चार तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राचार्य, प्रोफेसर, शोधार्थी और विद्यार्थी भाग लेंगे।
- Advertisement -
इस अवसर पर आचार्य मनोज दीक्षित, डॉ. अखिल रंजन गर्ग, डॉ. सुमन्त व्यास, डॉ. राजेन्द्र बाबू दुबे, विश्राम मीणा और ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. रोशनी शर्मा ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य वैज्ञानिक प्रगति, सामाजिक समावेशन और सतत विकास के बीच संतुलन स्थापित करना है। वहीं संरक्षक रामजी व्यास के अनुसार, यह मंच वैश्विक चुनौतियों जैसे जलवायु परिवर्तन, असमानता और संसाधनों के सतत उपयोग पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा।
यह कॉन्फ्रेंस ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचार और व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
