बीकानेर जिले के पांचू थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वरूपसर गांव के तिराहे से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोगों को पकड़ा।
थाना अधिकारी राजीव रॉयल के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान कक्कू गांव निवासी धन्ने सिंह राजपूत और ओसियां निवासी सुरेश बिश्नोई के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आधा किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद किया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों व नेटवर्क की जांच जारी है।
