बीकानेर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवरतन अग्रवाल, जिन्हें लोग स्नेहपूर्वक “फन्ना बाबू” के नाम से जानते थे, का चेन्नई में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में अस्पताल में मौजूद थे, जहां उनकी पत्नी की बाइपास सर्जरी हुई थी।
इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बीकानेर सहित पूरे व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और इसे बीकानेर के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से बीकानेर लाया जाएगा और शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शिवरतन अग्रवाल ने अपने नेतृत्व में बीकाजी ग्रुप को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई थी।
