Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में लू का कहर, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में लू का कहर, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा
बीकानेर

राजस्थान में लू का कहर, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा

editor
editor Published April 5, 2025
Last updated: 2025/04/05 at 3:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में लू का कहर, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा

जयपुर। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने आमजन को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, सीकर और आसपास के इलाकों में दोपहर के समय तेज तपन महसूस की गई। बाड़मेर का तापमान 42.7, कोटा का 41.1, वनस्थली का 40.1, जयपुर का 38.6, पिलानी का 39, चित्तौड़गढ़ का 41.4, जालौर का 40 और फतेहपुर का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में बीते 24 घंटे में तापमान में दो डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कोटा में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

- Advertisement -

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट

  • 5 अप्रैल: बाड़मेर, जैसलमेर

  • 6 अप्रैल: बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़

  • 7 अप्रैल: श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालोर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर

  • 8 अप्रैल: गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, पाली, जालोर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, सवाई माधोपुर

प्रशासन की अपील: लू से रहें सावधान

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के और ढीले कपड़े पहनें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल करें। धूप में लंबे समय तक न रहें और जरूरी हो तो छाया का सहारा लें।

सावधानी और सतर्कता से ही लू से बचा जा सकता है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?