Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राइजिंग राजस्थान पर बोले CM भजनलाल – निवेशक जवाब नहीं दे रहे, ध्यान रखेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राइजिंग राजस्थान पर बोले CM भजनलाल – निवेशक जवाब नहीं दे रहे, ध्यान रखेंगे
बीकानेर

राइजिंग राजस्थान पर बोले CM भजनलाल – निवेशक जवाब नहीं दे रहे, ध्यान रखेंगे

editor
editor Published March 31, 2025
Last updated: 2025/03/31 at 9:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर में राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेश योजनाओं और नीतिगत निर्णयों को लेकर अहम जानकारी साझा की।

Contents
निवेशकों के रुख पर जताई चिंतासमस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्थातीन नई पॉलिसी लॉन्चनिवेशकों के लिए मोबाइल ऐप और लैंड पॉलिसी‘अब चौके-छक्के लगाने का समय’ – राज्यवर्धन सिंह

निवेशकों के रुख पर जताई चिंता

कार्यक्रम में सीएम भजनलाल ने निवेशकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, लेकिन साथ ही चिंता जताई कि कई निवेशक फोन और ईमेल का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम निवेशकों का स्वागत कर रहे हैं, लेकिन कई लोग संपर्क में नहीं आ रहे। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी, ताकि भविष्य में उनके एमओयू पर विशेष ध्यान दिया जा सके।”

समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था

सीएम ने कहा कि “हम चाहते हैं कि निवेशक अपनी परेशानियां सरकार तक पहुंचाएं। इसके लिए हॉल के बाहर एक टेबल रखी गई है, जहां वे अपनी समस्याएं लिख सकते हैं। इन पेपर्स को मैं स्वयं देखूंगा।”

तीन नई पॉलिसी लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी, राजस्थान टेक्सटाइल्स एंड अपैरल पॉलिसी और राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी लॉन्च की। साथ ही, राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर खोलने की घोषणा की, जो देश-विदेश में स्थापित किए जाएंगे।

- Advertisement -

निवेशकों के लिए मोबाइल ऐप और लैंड पॉलिसी

सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों की सुविधा के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जिससे वे अपने एमओयू की प्रगति ट्रैक कर सकेंगे और समस्याएं दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भू-आवंटन के लिए नई लैंड पॉलिसी शुरू की गई है।

  • 15 मार्च तक एमओयू करने वाले निवेशक भूमि आवंटन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • 30 अप्रैल तक एमओयू करने वाले निवेशक 15 मई तक आवेदन कर सकेंगे।

‘अब चौके-छक्के लगाने का समय’ – राज्यवर्धन सिंह

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के बाद असली काम अब शुरू हुआ है। उन्होंने कहा, “हमारे लिए बॉल भी नई थी और पिच भी, लेकिन सीएम भजनलाल शर्मा ने इसे संभालकर खेला। अब चौके-छक्के लगाने का समय आ गया है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि एमओयू सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि धरातल पर साकार होंगे, क्योंकि यह राजस्थान के हित में है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor March 31, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?