Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लोकसभा में नया आयकर बिल 2025 पास, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र के साथ धोखा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > लोकसभा में नया आयकर बिल 2025 पास, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र के साथ धोखा
देश-दुनियाराजनीति

लोकसभा में नया आयकर बिल 2025 पास, कांग्रेस ने कहा लोकतंत्र के साथ धोखा

editor
editor Published August 11, 2025
Last updated: 2025/08/11 at 9:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली: विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच सोमवार को लोकसभा ने नया आयकर बिल 2025 पास कर दिया। इसके साथ ही कराधान कानून (संशोधन) विधेयक भी लोकसभा से पारित हुआ। वहीं, राज्यसभा में गोवा विधानसभा एसटी आरक्षण विधेयक, दो खेल विधेयक और मणिपुर से जुड़े तीन विधेयक पेश किए गए। इन बिलों के पेश होने के दौरान भी विपक्ष का विरोध जारी रहा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में बिल पारित होने और राज्यसभा में कई विधेयकों के पेश होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र के साथ धोखा है। चर्चा के लिए सरकार कहती है कि हाउस ऑर्डर में नहीं है, और इसी बीच बिल पारित हो जाते हैं। लोकतंत्र की रक्षा होनी चाहिए। चेयर और नेता सदन को स्पष्ट करना चाहिए कि यह कैसा लोकतंत्र है।”

सुबह से हंगामा और विरोध मार्च

दिन की शुरुआत में विपक्ष ने वोट चोरी के मुद्दे पर संसद में हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 250 से अधिक विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला। बिना अनुमति के मार्च निकालने पर दिल्ली पुलिस ने सभी सांसदों को हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया।

- Advertisement -

सरकार का रुख

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सुबह ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकार लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराएगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और विपक्ष ने काफी समय बर्बाद किया है। अब हम देश और संसद का समय और बर्बाद नहीं होने देंगे। एक व्यक्ति की मूर्खता और एक परिवार की वजह से देश को नुकसान नहीं झेलना चाहिए।”


Share News

editor August 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पतंग उड़ाने के लिए नहीं थामें चाइनीज डोर, धातु मिश्रित होने से लग सकता है करंट, BKESL ने जारी की एडवाइजरी
Bijali बिजली बीकानेर
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सेवा बस्ती में सेवा कार्य सम्पन्न
बीकानेर राजस्थान
बीकानेर स्थापना दिवस पर राजपूत-जाट एकता की ऐतिहासिक परंपरा होगी जीवंत
बीकानेर
बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी मामला, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में टैक्सी चालक से लूट, मारपीट कर वाहन ले भागे बदमाश
बीकानेर
बीकानेर ब्लाइंड मर्डर बना पहेली, 16 दिन बाद भी हत्यारे फरार
बीकानेर
बीकानेर: चाइनीज मांझे से गर्दन कटने पर मासूम की मौत
बीकानेर
बीकानेर: पुलिस थानों में कानून व्यवस्था के लिए ‘यूथ विंग’ बनेगी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

अरुणाचल पर चीन की चाल, भारत का सख्त जवाब – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

आशा भोंसले निधन: घर पहुंचा पार्थिव शरीर, यादों में गूंजती रहेगी आवाज – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

इस्लामाबाद वार्ता फेल: अमेरिका-ईरान के बीच नहीं बनी सहमति – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज पर तनाव बढ़ा, अमेरिका-ईरान के बीच टकराव तेज

Published April 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?