Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दिल्ली में मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे तक मिलेगी काम से छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Delhi > दिल्ली में मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे तक मिलेगी काम से छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन
Delhiदेश-दुनिया

दिल्ली में मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे तक मिलेगी काम से छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन

editor
editor Published May 29, 2024
Last updated: 2024/05/29 at 1:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुये लेबर एवं श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं।

इतनी भीषण गर्मी में भी “समर हीट एक्शन प्लान” के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनके मंत्रियों द्वारा अभी तक कोई कदम न उठाये जाने के लिए एलजी ने आलोचना की है।

पारा 50 के आस-पास पर मुख्यमंत्री और उनके मंत्री बेपरवाह- एलजी

बता दें कि डीडीए 20 मई से ही ऐसा कर रहा है, लेकिन पर दिल्ली सरकार के तहत आने वाले दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, एमसीडी अब तक ऐसा नहीं कर रहे थे। इस संबंध में एलजी ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने का निर्देश दिया है। एलजी ने जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस

सूर्य की तपिश से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तप रही है और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मंगलवार को हालत यह थी कि नरेला और बवाना क्षेत्र स्थित मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, यह दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में दर्ज किया गया अब तक का रिकॉर्ड सर्वाधिक तापमान है। हालांकि, औसत अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। यह चार वर्षों में सबसे अधिक है।

प्रचंड गर्मी से व्यापारियों की चिंता बढ़ी

दिल्ली में प्रचंड गर्मी और आग लगने की घटनाओं से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारी संगठन बाजारों में फायर टेंडर और फायर एनओसी को लेकर आज बुधवार शाम 4 बजे दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग से मुलाकात करेंगे।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कंस्ट्रक्शन साइट पर श्रमिकों के लिये पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बस स्टैंड पर घड़ों में पानी रखने के भी निर्देश दिए हैं। एलजी ने कहा कि राजधानी में तापमान 50 के आस-पास पहुंचने पर भी मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनके मंत्री बेपरवाह बने हुए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बॉर्डर के पास विदेशी नागरिक पकड़ा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क – Bikaner News
बीकानेर
बेमौसम बारिश का खतरा बढ़ा, फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम – Rajasthan News
बीकानेर
SI भर्ती रद्द: क्या सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? – Rajasthan News
बीकानेर
जंग ने बढ़ाया दबाव, ताकतवर देश की रणनीति पर उठे सवाल – National News
देश-दुनिया
Daily Horoscope: Know Today's Predictions
दैनिक राशिफल: जानें आज का भविष्यफल
राशिफल
बीकानेर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में खेत का ताला तोड़ 175 मीटर केबल चोरी
बीकानेर
बीकानेर में नया सत्र शुरू, 9वीं-11वीं पूरक परीक्षा 8 से
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जंग ने बढ़ाया दबाव, ताकतवर देश की रणनीति पर उठे सवाल – National News

Published April 5, 2026
देश-दुनिया

मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना से चुनावी माहौल गरमाया

Published April 2, 2026
देश-दुनिया

अंधविश्वास में बेटी की हत्या, हजारीबाग केस पर हाईकोर्ट सख्त

Published April 2, 2026
देश-दुनिया

किराएदार के घर जबरन घुसने पर मकान मालिक को जेल और जुर्माना

Published April 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?