Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
बीकानेर

जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

editor
editor Published May 13, 2024
Last updated: 2024/05/13 at 11:31 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

नोएडा के बाद शरारती तत्वों के निशाने पर अब जयपुर आ गया है। जयपुर के कई बड़े स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। इनमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जयपुर में बम धमाकों की बरसी पर मिले इन ईमेल ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बम निरोधक दस्ते सक्रिय हो गए हैं। स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

जिन स्कूलों को ईमेल मिले हैं, वहां पुलिस टीमें पहुंच गई हैं। खोजी श्वान दल के साथ पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने स्कूल खाली करवाए और जांच शुरू कर दी है। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि अब तक चार बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना है। बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं। छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।वहीं, डीसीपी ईस्ट कवियेंद्र सागर ने बताया कि विद्याश्रम, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के मोती डूंगरी और मालपुर ब्रांच के साथ ही माणक चौक स्थित सेंट टेरेसा स्कूल को ई-मेल के जरिए यह धमकियां मिली थी। इसके बाद स्कूलों में तत्काल पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। अब तक कोई बम नहीं मिला है। बम निरोधक दस्ते मौके पर हैं। स्कूलों को खाली करवा लिया गया है।

जयपुर एयरपोर्ट को भी मिली थी धमकी

- Advertisement -

एक दिन पहले यानी रविवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ देश के कई हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में लिखा गया था कि दिल्ली, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जम्मू, लखनऊ, पटना, अगरतला, औंरगाबाद, बागडोगरा, भोपाल और कालीकट एयरपोर्ट की बिल्डिंग में बम छिपाए गए हैं। कुछ घंटों में ब्लास्ट होगा। इस मेल को धमकी मत मानिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी। सीआईएसएफ की ऑफिशियल आईडी पर रविवार दोपहर आए ई-मेल से एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कम्प मच गया था। हालांकि, किसी भी एयरपोर्ट पर कुछ नहीं मिला था।

नोएडा के स्कूलों को भी मिले थे ईमेल

इससे पहले करीब दो हफ्ते पहले नोएडा के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। स्कूलों को खाली कराया गया था। हालांकि, किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला था।


Share News

editor May 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर
बीकानेर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना रुकी, ठेका निरस्त
बीकानेर
एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा, यूथ कांग्रेस पर हल्का बल प्रयोग
बीकानेर
डिलीवरी के बाद गंभीर हुईं 6 महिलाएं, पीबीएम की व्यवस्थाओं पर सवाल
बीकानेर
पीबीएम विवाद में मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर
बस स्टैंड पर दो पक्ष भिड़े, रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट
बीकानेर
गर्भवती महिला को तेजाब पिलाने के प्रयास का आरोप, तीन पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन

Published June 14, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश

Published June 14, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना रुकी, ठेका निरस्त

Published June 14, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा, यूथ कांग्रेस पर हल्का बल प्रयोग

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?