Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अंबानी-अदानी का नाम लेकर पीएम मोदी का पहली बार कांग्रेस पर हमला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अंबानी-अदानी का नाम लेकर पीएम मोदी का पहली बार कांग्रेस पर हमला
बीकानेर

अंबानी-अदानी का नाम लेकर पीएम मोदी का पहली बार कांग्रेस पर हमला

editor
editor Published May 9, 2024
Last updated: 2024/05/09 at 10:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अदानी का नाम अकसर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषणों में सुनाई देता रहा है.

मगर प्रधानमंत्री बनने के बाद ये पहली बार है जब नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में अंबानी और अदानी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है.

पीएम मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी सभा में कहा, “जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने (राहुल गांधी) अंबानी, अदानी को गाली देना बंद कर दिया.”

राहुल गांधी की तरफ़ इशारा करते हुए पीएम मोदी बोले, “मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि शहज़ादे घोषित करें कि चुनाव में ये अंबानी, अदानी से कितना माल उठाया है. काले धन के कितने बोरे भरकर मारे हैं. आज टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंची है चुनावी सभा में पीएम मोदी कहते हैं, “क्या सौदा हुआ है. आपने रातों रात अंबानी, अदानी को गाली देना बंद कर दिया. ज़रूर दाल में कुछ काला है. पांच साल तक अंबानी, अदानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गईं. मतलब कोई न कोई चोरी का माल, टेंपो भर भरकर आपने पाया है. देश को जवाब देना पड़ेगा.”

- Advertisement -

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर जवाब दिया है.

इस रिपोर्ट में जानिए कि पीएम मोदी के ताज़ा हमले पर कौन क्या कह रहा है? अतीत में राहुल गांधी अंबानी, अदानी को लेकर क्या कुछ कहते रहे हैं और इन दोनों समूहों ने राहुल गांधी के आरोपों पर अतीत में क्या जवाब दिया था?क्या?”

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया जवाब

पीएम मोदी के इस बयान पर राहुल गांधी ने भी बुधवार शाम को जवाब दिया.

राहुल गांधी ने कहा, “नमस्कार मोदी जी, थोड़ा सा घबरा गए क्या. आमतौर पर आप बंद कमरों में अदानी और अंबानी जी की बात करते हो. आपने पहली बार पब्लिक में अंबानी, अदानी बोला. आपको ये भी मालूम है कि ये टेम्पो में पैसा देते हैं. निजी अनुभव है क्या?”

राहुल बोले, “एक काम कीजिए. सीबीआई और ईडी को इनके पास भेजिए. पूरी जानकारी करिए. जांच करवाइए. जल्दी से जल्दी करवाइए. घबराइए मत मोदी जी. मैं देश को फिर दोहराकर कह रहा हूं कि जितना पैसा नरेंद्र मोदी जी ने इनको दिया है न.. उतना ही पैसा हम हिंदुस्तान के ग़रीबों को देने जा रहे हैं. इन्होंने 22 अरबपति बनाए हैं. हम करोड़ों लखपति बनाएंगे.”

विपक्षी दल अकसर पीएम मोदी को अदानी और अंबानी से संबंधों के मुद्दे पर घेरते रहे हैं. ऐसे में जब पीएम मोदी ने अंबानी और अदानी का नाम लेते हुए राहुल गांधी को घेरा तो इस पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं भी आईं.


Share News

editor May 9, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर
बीकानेर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना रुकी, ठेका निरस्त
बीकानेर
एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा, यूथ कांग्रेस पर हल्का बल प्रयोग
बीकानेर
डिलीवरी के बाद गंभीर हुईं 6 महिलाएं, पीबीएम की व्यवस्थाओं पर सवाल
बीकानेर
पीबीएम विवाद में मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर
बस स्टैंड पर दो पक्ष भिड़े, रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट
बीकानेर
गर्भवती महिला को तेजाब पिलाने के प्रयास का आरोप, तीन पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन

Published June 14, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश

Published June 14, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना रुकी, ठेका निरस्त

Published June 14, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा, यूथ कांग्रेस पर हल्का बल प्रयोग

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?