Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर – बीकानेर में पकड़ा जासूस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बड़ी खबर – बीकानेर में पकड़ा जासूस
बीकानेरराजस्थान

बड़ी खबर – बीकानेर में पकड़ा जासूस

editor
editor Published October 29, 2023
Last updated: 2023/10/29 at 10:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।अभी अभी आस पास की बड़ी खबर निकल कर आमने आ रही है। यहां जिले के पाकिस्तान बॉर्डर इलाके खाजूवाला के गांव आनंदगढ़ निवासी युवक नरेन्द्र कुमार को पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी (PIA) की 2 महिला हैंडलर्स ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। दोनों ने उसे सीमावर्ती इलाकों की जासूसी कराना शुरू किया। 2 साल पहले फेसबुक के जरिए हुई बातचीत में PIA एजेंट युवतियां उससे सेना की जानकारी भेजने को कहती। एक युवती खुद को स्थानीय पत्रकार बताती थी तो दूसरी BSF की कर्मचारी बनकर उससे बात करती थी। युवक इनके जाल में ऐसा फंसा था कि उसने यहां बॉर्डर एरिया में पाकिस्तान सूचना भेजने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिया। राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस टीम में इसे तीन दिन पहले गुरुवार को बीकानेर में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद जानकारी जुटाकर इसे जयपुर ले जाया गया और जॉइंट इंटेरोगेशन कमेटी की पूछताछ पर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पाकिस्तानी युवतियों से बातचीत करके नरेंद्र बॉर्डर की सूचनाएं दे रहा था।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) एस सेंगथिर ने बताया कि भारतीय सीमा से पाकिस्तान को खुफिया रिपोर्ट्स देने के मामले में पुलिस ने नरेंद्र को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे बीकानेर के खाजूवाला से गिरफ्तार करने के बाद सख्त पूछताछ की जा रही है। अब तक हुई पूछताछ में ये सामने आया है कि वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (पीआईए) की दो महिला हैंडलर्स को सूचना दे रहा था। पुलिस ने बताया कि नरेंद्र भारत पाकिस्तान सीमा पर खाजूवाला के आनन्दगढ़ का रहने वाला नरेंद्र कुमार है। वो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की दो महिला हैंडलर्स के संपर्क में था। हनी ट्रैप के जाल फंस कर वह इन महिलाओं के संपर्क में था। पुलिस को इनपुट मिला था तो इंटेलिजेंस टीम ने उसके नंबर को ट्रैक किया। लगातार उसकी निगरानी रखी गई। अंत में जानकारी पुख्ता कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह सोशल मीडिया पर फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप के जरिए इन दोनों से संपर्क में था

सुनीता बनी फर्जी जर्नलिस्ट, पूनम BSF की फर्जी कर्मचारी

- Advertisement -

संयुक्त पूछताछ में नरेंद्र ने पुलिस को बताया की वो दो साल पहले फेसबुक पर पूनम बाजवा नाम की युवती के संपर्क में आया था। उसने खुद को भटिंडा निवासी बताया था। उसके पास मोबाइल नंबर भी भारत के थे। पूनम ने बताया कि वो बीएसएफ में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। उसने नरेंद्र को शादी का झांसा देते हुए कई बार बातचीत की। वो नरेंद्र से संवेदनशील सूचनाएं एकत्र करती थी। कई बार सड़क, पुल, बीएसएफ पोस्ट, टॉवर, आर्मी की गाड़ियों के फोटो और वीडियो की डिमांड करती थी। नरेंद्र ये सब काम करके भेज देता था। इतना ही नहीं दूसरी युवती सुनीता ने खुद को पत्रकार बताते हुए सूचनाएं लेनी शुरू की। सुनीता प्रेस रिपोर्टर बन कर नरेंद्र से बात करती और सूचनाएं इकट्ठी कर रही थी।

व्हाट्सएप ग्रुप तक बना दिया

सूचनाएं भेजने के साथ ही एक ग्रुप भी नरेंद्र ने बनाया। इसमें बॉर्डर एरिया के कई लोगों को शामिल किया गया था। इस ग्रुप के सदस्यों से भी अब पूछताछ हो सकती है। ग्रुप पर भी पुलिस की नजर थी और इसे लगातार ट्रैक किया जा रहा था।

इंटेलीजेंस पुलिस ने ट्रेक किया मोबाइल

पुलिस को जब इस सारे घटनाक्रम का पता चला तो नरेंद्र का मोबाइल ट्रेक किया गया। उसकी हर गतिविधि पर भी नजर रखी गई। कॉल रिकार्ड्स से स्पष्ट हो गया कि वो लगातार दोनों पाकिस्तानी महिलाओं के संपर्क में था। इस पर उसके खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया से मिलते हैं नंबरश्री

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलिजेंस) एस. सेंगाथिर ने बताया कि पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी के लिए काम करने वाली महिलाएं सोशल मीडिया से मोबाइल नंबर लेकर संपर्क करती हैं। हनी ट्रैप में भारतीय युवकों को फंसाकर उनसे जासूसी करवाती है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्र कर ली जाती है।


Share News

editor October 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम
बीकानेर
कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत
बीकानेर
श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल
बीकानेर
70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली
बीकानेर
25 मई से शुरू नौतपा, राजस्थान में बढ़ेगी भीषण गर्मी और लू
बीकानेर
शिवबाड़ी कार आगजनी मामले में चार आरोपी राउंडअप, सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
बीकानेर
बीकानेर रोजगार मेले में 307 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बीकानेर
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीकानेर की मेडिकल दुकानें बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

अमित शाह-भजनलाल का बीकानेर दौरा, ये रहेगा कार्यक्रम

Published May 25, 2026
बीकानेर

कोड़मदेसर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

Published May 25, 2026
बीकानेर

श्रीअन्नपूर्णा रसोई के खाने से श्रमिक बीमार, उठे गुणवत्ता पर सवाल

Published May 25, 2026
बीकानेर

70 करोड़ हेरोइन केस में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?