Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान सरपंच संघ की चेतावनी,15 मई को प्रदेश के 11000 से ज्यादा सरपंच करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > राजस्थान सरपंच संघ की चेतावनी,15 मई को प्रदेश के 11000 से ज्यादा सरपंच करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव
जयपुरराजस्थान

राजस्थान सरपंच संघ की चेतावनी,15 मई को प्रदेश के 11000 से ज्यादा सरपंच करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव

editor
editor Published April 27, 2023
Last updated: 2023/04/27 at 6:01 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान सरपंच संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन जारी है। राज्य सरकार द्वारा मांगों पर कोई ध्यान नहीं देने से आक्रोशित सरपंच संघ आंदोलन को और तेज करने जा रही है। इसको लेकर सरपंच संघ राजस्थान द्वारा गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे गणगोर होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। सरपंच संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने बताया कि सरपंच संघ अपने 15 सूत्री मांग पत्र पर निर्णय नहीं करने के कारण प्रदेश भर के सरपंच आंदोलन पर है । आंदोलन के प्रथम चरण में सरपंच संघ के द्वारा 13 अप्रैल को ब्लॉक स्तर जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर दिया ज्ञापन दिया गया। उसके पश्चात 20 अप्रैल से प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों के तालाबंदी कर सरपंच राज्य सरकार के प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत शिविरों का लगातार बहिष्कार करते हुए पंचायत समिति मुख्यालय एवं उपखंड मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं।। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर ग्राम पंचायतों में तालाबंदी एवं अन्य विरोध प्रदर्शन भी की जाने की बात कही है। सरपंच संघ का कहना है कि राज्य वित्त आयोग के साथ-साथ केंद्रीय वित्त आयोग का पैसा भी ग्राम पंचायतों में नहीं आ रहा है।
ग्राम पंचायतों में विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य वित्त आयोग तथा केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय वित्त आयोग के तहत समय-समय पर राशि दी जाती है। यह राशि सभी ग्राम पंचायतों में उनके जनसंख्या के आधार पर दी जाती है। राज्य सरकार द्वारा राज्य वित्त आयोग में 1 ग्राम पंचायत को साल भर में 30 से 40 लाख की किस्त मिलती है। जिसके तहत गांव में सडक़, पानी बिजली आदि को लेकर कार्य किया जाता है। इसी तरह केंद्रीय वित्त आयोग द्वारा भी लगभग इतनी ही राशि दी जाती है। जिसमें मुख्य रूप से सफाई एवं नाली, नाला निर्माण के साथ-साथ अन्य कार्यों में पैसा खर्च किया जाता है। सरपंचों ने बताया कि साल 2022-23 में आधा बजट भी ग्राम पंचायतों को नहीं मिला है। साथ ही पिछले कई महीनों से राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग दोनों की ही किस्त नहीं आ रही है। वर्तमान में राजस्थान की पंचायतों पर 3 हजार करोड़ रुपए की राशि की सरकारी किस्त बकाया है। जिसके चलते पंचायतों में विकास का पहिया लगभग ठप सा हो गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कल होलिका दहन, 3 मार्च को धुलंडी
बीकानेर
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान
राजनीति राजस्थान
बीकानेर में सोमवार को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती
बीकानेर
सीमा पर ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, 1 किलो हेरोइन बरामद
बीकानेर
बीकानेर में सनसनी: वन विभाग की नर्सरी में भाभी-ननद ने एक साथ दी जान
बीकानेर
राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News
राजस्थान
बीकानेर में वाहन चलाते समय व्यक्ति की अचानक मौत – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में वाहन लोन की किश्तें न चुकाने पर वाहन क्षतिग्रस्त – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?