Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम विभाग की फिर चेतावनी राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > मौसम विभाग की फिर चेतावनी राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश
जयपुरराजस्थान

मौसम विभाग की फिर चेतावनी राजस्थान के इन जिलों में हो सकती है बारिश

editor
editor Published April 8, 2023
Last updated: 2023/04/08 at 3:42 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर । राजस्थान में आज फिर से बारिश की संभावना है। मध्य भारत में बने एक सिस्टम का असर राजस्थान में देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के कारण दक्षिण-पूर्वी हिस्सों (उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर और जयपुर संभाग) के 8 जिलों में आज दोपहर बाद बादल छा सकते हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि बीकानेर संभाग और उत्तरी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप निकलेगी।
मौसम केन्द्र जयपुर से जारी शॉर्ट टर्म फोरकास्ट के मुताबिक आज अजमेर, जयपुर (दक्षिण- पश्चिम), टोंक के अलावा बूंदी ,भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, बारां, झालावाड़ एरिया में बादल छा सकते है। इन शहरों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का ज्यादा असर मध्य प्रदेश से लगते हिस्सों में देखने को मिल सकता है।
शहरों में तापमान बढ़ा, गर्मी तेज हुई
उत्तरी राजस्थान में बीकानेर, चूरू, गंगानगर, झुंझुनूं के अलावा भरतपुर, सीकर, जयपुर, जोधपुर, जालोर में अब धीरे-धीरे तापमान बढऩे लगा है। कल सबसे ज्यादा तापमान जालोर में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसी तरह सिरोही में 36.7, जोधपुर में 36.3, फलोदी में 37 और बाड़मेर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में कल से अगले 4-5 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह से कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी तेज होने लगेगी। वर्तमान में अभी अजमेर, अलवर, जयपुर, सीकर, कोटा, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत तमाम शहरों में तापमान सामान्य से नीचे है, लेकिन अगले सप्ताह इसमें बढ़ोतरी होगी।
टोंक जिले में बादल छाए, किसानों की चिंता बढ़ी
टोंक जिले में 2 दिन मौसम साफ रहने के बाद शनिवार सुबह एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान खेतों में कटी पड़ी फसल के बारिश से भीगने की आशंका है। कई किसान अपनी फसल को थ्रेसर मशीन से निकलवाने में लगे हुए, जबकि कुछ किसान अपनी फसल को तिरपाल से ढंकने में लगे हैं।
सीकर में 11 अप्रैल तक शुष्क रहेगा मौसम
सीकर में आने वाले 3 से 4 दिन बारिश का अब कोई अलर्ट नहीं है। सीकर में 11 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में तापमान में भी ज्यादातर बढ़ोतरी होने के आसार हैं। सीकर में आज न्यूनतम के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को सांड ने कुचला, मौत
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद के दौरान महिला हेड कांस्टेबल पर तानी बंदूक
बीकानेर
बीकानेर के उदयरामसर क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु, इलाके में मचा हड़कंप
बीकानेर
जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग
देश-दुनिया
राशिफल: छोटी समस्याओं को छोड़ आगे बढ़ें, स्वास्थ्य पर रखें विशेष ध्यान
राशिफल
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
नयाशहर में युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने का आरोप
बीकानेर
खेत जाते युवक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देकर सोने की चैन और नकदी छीनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 16 मार्च से प्रारंभ

Published March 11, 2026
बीकानेरराजस्थान

खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की तैयारी तेज, समिति ने किया विभिन्न राज्यों के कानूनों का अध्ययन

Published March 11, 2026
राजस्थान

खेत में ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकराई, करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

Published March 11, 2026
राजस्थान

मानसिक तनाव का खौफनाक अंत: दो बच्चों को कुएं में फेंक मां ने की आत्महत्या

Published March 11, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?