Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जिला कलक्टर > जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
जिला कलक्टरबीकानेरराजस्थान

जिला कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

editor
editor Published November 8, 2022
Last updated: 2022/11/08 at 6:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पशु विज्ञान संबंधी उच्च तकनीकी की जानकारी के लिए स्वयं सहायता समूह का 25 सदस्यीय दल मंगलवार को करनाल के लिए रवाना हुआ। जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल ने इसे हरी झंडी दिखाई।
नाबार्ड के एक्‍सपोजर कार्यक्रम के तहत महिलाओं को एनडीआरआई से उच्‍च तकनीकी जानकारी मिलेगी। इनमें से चुनी हुई महिलाओं को मास्‍टर ट्रेनर के रुप में काम करने का अवसर प्राप्‍त होगा। इन महिलाओं द्वारा प्राप्‍त जानकारी अन्‍य स्‍वयं सहायता समूहों से साझा की जाएगी और भविष्‍य में और भी महिलाओं को दूसरे राज्‍यों में भेजने का कार्यक्रम बनाया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस कार्यक्रम के दौरान नई तकनीकी की जानकारी हासिल कर सकेंगी। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएं व्यावहारिक जीवन में इन तकनीकों का उपयोग करें, जिससे आय वृद्धि की दिशा में कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि एक्सपोजर कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मिलित किया गया है, जिन्होंने पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कृषि और पशुपालन एक दूसरे के पूरक हैं। कृषि के साथ पशुपालन को अपनाकर किसान और अधिक आर्थिक लाभ हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए जिले में माटी अभियान चलाया जा रहा है। इससे किसानों को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया ने बताया कि नाबार्ड द्वारा राजीविका के साथ मिलकर पशुपालन को बढावा देने के लिए जिले में ऐसे एक्‍सपोजर कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसके तहत स्‍वयं सहायता समूहों को भारत तथा राज्‍य सरकार की योजनाओं के माध्‍यम से आय अर्जन के लिए श्रीडूंगरगढ़ तथा लूणकरणसर में भी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। नोखा में स्‍वयं सहायता समूहों की महिलाओं को राजीविका मार्ट के माध्‍यम से आत्‍मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस प्रकार नाबार्ड द्वारा 800 स्‍वयं सहायता समूहों को प्रत्‍यक्ष रुप से बाजार के साथ जोडकर आय में वृद्वि के प्रयास किया जा रहे हैं।
एक्‍सपोजर कार्यक्रम के बाद स्‍वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंको से जोडकर ज्‍यादा से ज्‍यादा पशु पालन की ओर अग्रसर करने के लिए स्‍वयं सहायता समूह-बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।


Share News

editor November 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन
बीकानेर
एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश
बीकानेर
बीकानेर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना रुकी, ठेका निरस्त
बीकानेर
एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा, यूथ कांग्रेस पर हल्का बल प्रयोग
बीकानेर
डिलीवरी के बाद गंभीर हुईं 6 महिलाएं, पीबीएम की व्यवस्थाओं पर सवाल
बीकानेर
पीबीएम विवाद में मंत्री के बयान पर बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर
बस स्टैंड पर दो पक्ष भिड़े, रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट
बीकानेर
गर्भवती महिला को तेजाब पिलाने के प्रयास का आरोप, तीन पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

देहरु माता मंदिर स्थापना दिवस की तैयारियां शुरू, तीन दिवसीय आयोजन

Published June 14, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां संस्करण, फिटनेस का संदेश

Published June 14, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना रुकी, ठेका निरस्त

Published June 14, 2026
बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा, यूथ कांग्रेस पर हल्का बल प्रयोग

Published June 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?