Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शराब ठेके में घुसकर कनपटी पर तानी पिस्तौल नकदी व शराब लेकर फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > शराब ठेके में घुसकर कनपटी पर तानी पिस्तौल नकदी व शराब लेकर फरार
crimeश्रीगंगानगर

शराब ठेके में घुसकर कनपटी पर तानी पिस्तौल नकदी व शराब लेकर फरार

editor
editor Published August 28, 2022
Last updated: 2022/08/28 at 2:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर।बदमाशों ने कटर से शराब ठेके की दुकान का शटर काटा और अंदर सो रहे लाइसेंसधारी के बेटे की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद दुकान के गल्ले से नकदी, शराब की पेटियां और सेल्समैन के जेवर लेकर फरार हो गए। वे जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी और डीवीआर को भी उठाकर ले गए। मामला पीलीबंगा थाना इलाके के गांव लुढाणा का है
एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि महिपाल सिंह (40) पुत्र श्रवण सिंह राजपूत निवासी 26 एसटीजी ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता श्रवण सिंह पुत्र जय सिंह राजपूत के नाम से एक शराब ठेका ग्राम निहालपुरा के गांव लुढाणा में है। इस शराब ठेके की सार-सम्भाल वह करता है। ठेके पर कृष्णलाल पुत्र रामलाल जाट निवासी लालगढ़िया सेल्समैन का कार्य करता है। 21 अगस्त को वह और उसका सेल्समैन रोजाना की भांति रात करीब 8 बजे शराब ठेका बंद कर अन्दर सो गए। अलसुबह करीब 3-4 बजे दुकान के शटर को कटर से तोड़ने की आवाज सुनाई दी तो सेल्समैन उठा और आवाज लगाई। इतने में तीन अज्ञात जनों ने दुकान का शटर कटर से काट दिया। तीनों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। एक व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल था। उक्त व्यक्ति ने उसके सिर पर पिस्तौल लगाया और कहा कि जितने भी पैसे हैं हमें दे दो वरना जान से मार देंगे। तब सेल्समैन ने कहा कि रुपए शाम को ही मालिक ले जाते हैं। इतने में 2 अन्य व्यक्तियों ने गल्ला खोला। गल्ले से 65 हजार रुपए निकाल लिए।
यह सामान ले गए बदमाश
जाते वक्त बदमाश 2 पेटी बीयर, एक पेटी शराब, सेल्समैन के हाथ में से चांदी का कड़ा, दोनों कानों में से सोने की बालियां, गले में से सोने का लॉकेट, एक चांदी की चेन, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, वाई फाई डीवीआर आदि लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट के आरोप में अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई हरबंस सिंह को सौंपी है।
दौलतांवाली शराब ठेके पर भी हुई थी लूट
गौरतलब है कि इसी तरह से वारदात को अंजाम देने का मामला गुरुवार को भी पीलीबंगा थाना में दर्ज हुआ था। अजीज मोहम्मद पुत्र भंवर अली निवासी वार्ड 27, पीलीबंगा ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि बाइक सवार तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति गांव दौलतांवाली स्थित उसके शराब ठेका पर आए। दुकान का शटर तोड़कर अंदर सो रहे दोनों सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल तानकर उन्हें बंधक बना लिया। 28 हजार रुपए सीसीटीवी कैमरा तथा डीवीआर लूट कर ले गए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

जंग के बीच पीएम मोदी सक्रिय, खाड़ी देशों से की भारतीयों की सुरक्षा पर बात – National News
देश-दुनिया
श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर

You Might Also Like

crime

बीकानेर में शुक्रवार को कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली कटौती

Published January 15, 2026
crime

सीबीएन ने चित्तौड़गढ़ में ड्रग फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

Published January 15, 2026
crime

एयरफोर्स अधिकारी से 27.5 लाख की साइबर ठगी, गूगल ट्रेडिंग टास्क के जाल में फंसाया

Published January 15, 2026
crime

UPI भुगतान से उजागर हुई फर्जी पहचान, चेतन बनकर होटल में ठहरा जैसलमेर का अशरफ

Published January 14, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?