Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दहेज प्रताडऩ से परेशान विवाहिता ने अपनी बेटे-बेटी के साथ कुंड में कूदकर की आत्महत्या
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > दहेज प्रताडऩ से परेशान विवाहिता ने अपनी बेटे-बेटी के साथ कुंड में कूदकर की आत्महत्या
राजस्थानहनुमानगढ़

दहेज प्रताडऩ से परेशान विवाहिता ने अपनी बेटे-बेटी के साथ कुंड में कूदकर की आत्महत्या

editor
editor Published November 21, 2022
Last updated: 2022/11/21 at 1:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़। विवाहिता ने अपने बेटे-बेटी के साथ कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान परिवार के लोग खेत में गए हुए थे और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। दोपहर में जब पति खेत से लौटकर आया तो पत्नी और बच्चे घर में नहीं दिखे तो उसने आसपास तलाश की। जब उनका कोई पता नहीं चला तो वह घर आया, जहां कुंड का ढक्कन खुला दिखा। उसने अंदर देखा तो डेढ़ साल के बेटे, 5 साल की बेटी और पत्नी का शव तैरता मिला। मामला हनुमानगढ़ के नोहर थाना क्षेत्र का है।
थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि बिरकाली गांव में विवाहिता और उसके बेटा-बेटी के शव घर में बने कुंड में तैरते मिले। सूचना मिलने पर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, डीएसपी रघुवीर सिंह भाटी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के बाद पुलिस ने तीनों शव को सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। मृतका के पति विकास खान ने बताया कि वह परिवार के साथ खेत पर गए हुए थे। इस दौरान घर में उसकी पत्नी और दोनों बच्चे थे। दोपहर करीब 1 बजे खेत से ग्वार लेकर लौटा तो पत्नी और बच्चे घर पर नहीं मिले। आस-पड़ोस में उनको ढूंढने पर जब उनका पता नहीं चला तो वह घर आया। इस दौरान कुंड का ढक्कन खुला दिखा। उसने कुंड में देखा तो उसके डेढ़ साल के बेटे विशाल, 5 साल की बेटी सिमरन और पत्नी हुसैना (25) के शव मिले।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई रहमत अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड 11 धन्नासर ने मुकदमा दर्ज करवाया। उसने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन की शादी 17 मार्च 2016 को विकास पुत्र रफीक निवासी बिरकाली के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले बाइक और 1 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। इसको लेकर वह हर रोज मेरी बहन से मारपीट और प्रताडि़त करते रहते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच नोहर सीओ रघुवीर सिंह भाटी को दी गई है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor November 21, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?