Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर की अनूठी परंपरा: सिर पर गणगौर प्रतिमा रख लगाते हैं दौड़
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर की अनूठी परंपरा: सिर पर गणगौर प्रतिमा रख लगाते हैं दौड़
बीकानेर

बीकानेर की अनूठी परंपरा: सिर पर गणगौर प्रतिमा रख लगाते हैं दौड़

editor
editor Published April 1, 2025
Last updated: 2025/04/01 at 9:03 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: राजस्थान में गणगौर महोत्सव की धूम रहती है, लेकिन बीकानेर में मनाई जाने वाली गणगौर दौड़ इस पर्व को और खास बना देती है। यहां पुरुष अपने सिर पर गणगौर प्रतिमा रखकर दौड़ लगाते हैं, जो देखने वालों को रोमांचित कर देती है।

Contents
रियासतकाल से जारी है यह परंपरा12 दिन तक चलता है पूजन उत्सवयुवक सिर पर रखते हैं प्रतिमा, एक-दूसरे को सौंपते हैंइतिहास से जुड़ी गणगौर दौड़ की परंपरा

रियासतकाल से जारी है यह परंपरा

चैत्र शुक्ल चतुर्थी के दिन आयोजित होने वाली यह दौड़ रियासतकाल से चली आ रही परंपरा है। गणगौर दौड़ की शुरुआत चौतीना कुआं से होती है और यह भुजिया बाजार पर समाप्त होती है। इस बार गणगौर दौड़ 1 अप्रैल को आयोजित होगी।

12 दिन तक चलता है पूजन उत्सव

गणगौर पूजन का यह अनुष्ठान धुलंडी के दिन से शुरू हो जाता है, जब पुरुष मंडलियां गणगौर के पारंपरिक गीतों का गायन करती हैं। चैत्र शुक्ल चतुर्थी से पहले शीतला अष्टमी को गणगौर प्रतिमा का दर्शन-पूजन होता है। इसके बाद प्रतिमा की रंगाई, शृंगार और विभिन्न रस्में निभाई जाती हैं।

युवक सिर पर रखते हैं प्रतिमा, एक-दूसरे को सौंपते हैं

चैत्र शुक्ल चतुर्थी को जब पूर्व बीकानेर राज परिवार की गणगौर शाही लवाजमें के साथ चौतीना कुआं पहुंचती है, तब भादाणी समाज के युवक गणगौर प्रतिमा को अपने सिर पर रखकर दौड़ लगाते हैं। इस दौरान कोटगेट की ओर दौड़ते हुए वे गणगौर प्रतिमा को एक-दूसरे को सौंपते रहते हैं, लेकिन दौड़ कभी रुकती नहीं।

- Advertisement -

इतिहास से जुड़ी गणगौर दौड़ की परंपरा

इतिहासकार प्रो. भंवर भादाणी के अनुसार, यह परंपरा महाराजा रायसिंह के शासनकाल में शुरू हुई थी। उस समय दीवान कर्मचंद बच्छावत ने एक आक्रमण के दौरान गणगौर प्रतिमा भादोजी को सौंपी थी। भादोजी इस प्रतिमा को लेकर दौड़ते हुए निकल गए थे, और उसी घटना की याद में आज भी यह गणगौर दौड़ आयोजित की जाती है।

यह परंपरा बीकानेर की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और गणगौर महोत्सव को अनूठा बनाती है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये

Published March 18, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?