Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बदमाशों ने बस में छात्रों के कपड़े फाड़े, मंत्री के काफिले को रोककर सुनाई आपबीती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बदमाशों ने बस में छात्रों के कपड़े फाड़े, मंत्री के काफिले को रोककर सुनाई आपबीती
crimeराजस्थान

बदमाशों ने बस में छात्रों के कपड़े फाड़े, मंत्री के काफिले को रोककर सुनाई आपबीती

editor
editor Published October 5, 2024
Last updated: 2024/10/05 at 10:40 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने स्कूल बस में घुसकर छात्रों और छात्राओं से मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। घटना के दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम का काफिला वहां से गुजर रहा था, जिसके बाद छात्रों ने मंत्री का काफिला रोककर उन्हें इस शर्मनाक घटना की जानकारी दी।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले बस चालक हरगोविंद ने बताया कि वह दोपहर में स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकला था। बस में सवार एक छात्र फोन पर किसी से बात कर रहा था और लगातार बस की लोकेशन शेयर कर रहा था। जब बस नगला और जयचौली के बीच पहुंची, तो एक ईको गाड़ी और तीन-चार बाइकों पर सवार लगभग 15-20 बदमाशों ने बस को रोक लिया। इसके बाद, वही छात्र, जो फोन पर बात कर रहा था, बदमाशों के साथ मिलकर बस में घुस गया और छात्राओं के कपड़े फाड़ने लगा।

जब अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने लाठी-डंडों, कट्टों और पिस्तौल के साथ छात्रों पर हमला कर दिया। उन्होंने छात्रों की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और सभी को पीटने लगे। आरोप है कि यह छात्र पिछले तीन दिनों से इन बदमाशों को बस की लोकेशन दे रहा था। बदमाशों ने बस चालक से उसकी सैलरी के 10 हजार रुपये भी लूट लिए।

घटना के बाद, बस चालक हरगोविंद छात्र और छात्राओं को लेकर सीधा उच्चैन थाने पहुंचा। वहीं, इस दौरान गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम का काफिला वहां से गुजर रहा था। छात्रों ने मंत्री को घटना के बारे में अवगत कराया, जिसके बाद मंत्री ने तुरंत उच्चैन थाना अधिकारी प्रदीप कुमार को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी

Published March 14, 2026
राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?