Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बदल रही जिला अस्पताल की तस्वीर, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > बदल रही जिला अस्पताल की तस्वीर, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार
Healthराजस्थान

बदल रही जिला अस्पताल की तस्वीर, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार

editor
editor Published June 22, 2024
Last updated: 2024/06/22 at 4:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जिला अस्तपाल की तस्वीर अब बदल रही है। बीते छह माह में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। इसका लाभ बीकानेर के जिला अस्पताल को भी मिला है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि आमजन को इन सेवाओं का अधिकतम लाभ मिले। इसको देखते हुए प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल से लेकर प्रत्येक जिले के दूरस्थ गांव स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र तक नॉर्म्स के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में बीकानेर में भी चिकित्सा संस्थानों की सूरत बदलने के प्रयास सफल साबित हुए हैं। शहर के एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में इसका असर दिखने लगा है। चिकित्सालय में गत वर्षों की तुलना में ओपीडी में 2, आईपीडी में 5 और मेजर ऑपरेशन में 72 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बीते छह महीनों में आईपीडी मरीजों के चिरंजीवी पैकेजों में 65 और क्लेम में 35 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि ओपीडी और आईपीडी रोगी भार को देखते हुए दवाओं के सब स्टोर खोलने के लिए 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

 

तीन साल पूर्व निर्मित अस्पताल के एसएनसीयू और एमएनसीयू वार्ड को अतिरिक्त स्टाफ लगाकर शुरू किया गया है। स्त्री रोग विभाग में ऑपरेशन थिएटर को पुन: चालू करवाते हुए सिजेरियन सहित बच्चेदानी के ऑपरेशन की सुविधा शुरू करवाई गई है। चिकित्सालय के आईएलआई विभाग का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे मरीजों को जल्दी सुविधा मिल रही है। अस्पताल के सामने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से नया पार्किंग एरिया विकसित किया गया है।

- Advertisement -

सरकार स्तर पर मिल रही सुविधाओं के अलावा भामाशाहों को भी सुविधा विस्तार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत अस्पताल को नई एक्सरे और ईसीजी मशीन प्राप्त हुई है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में कॉलेज से सोनोग्राफी की नई मशीन उपलब्ध करवाई गई है। इससे गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को लाभ मिल रहा है।

मरीजों की सुविधा के लिए नए सैम्पल कलेक्शन एरिया में टीनशेड और वेटिंग एरिया दानदाताओं के सहयोग से विकसित किया गया है। चिकित्सालय लेब की मरम्मत और नवीनीकरण पीडब्ल्यूडी और दानदाताओं की मदद से करवाया जा रहा है। रोटरी क्लब के सहयोग से शिशु रोग ओपीडी, अस्थि रोग ओपीडी एवं इमरजेंसी ओपीडी का कायाकल्प किया गया है। चिकित्सालय के सर्जरी विभाग, नेत्र विभाग, ऑर्थो विभाग एवं स्त्री रोग विभाग में मरीजों की सुविधा को लिए माइनर ओटी का निर्माण करवाया गया है।

दानदाताओं के सहयोग से पानी की प्याऊ का जीर्णोद्धार करवाया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए दानदाताओं के सहयोग से नए रजिस्ट्रेशन काउंटर का निर्माण करवाया गया है, जिससे अनावश्यक भीड़भाड़ को बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा सकेगा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी

Published March 14, 2026
राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?