Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चीन और रूस के कारोबारी रिश्तों में आ रही खटास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चीन और रूस के कारोबारी रिश्तों में आ रही खटास
बीकानेर

चीन और रूस के कारोबारी रिश्तों में आ रही खटास

editor
editor Published April 25, 2024
Last updated: 2024/04/25 at 8:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

रूसी अधिकारी और मीडिया अक्सर चीन के साथ अपने देश के आर्थिक रिश्तों की बेहतरीन तस्वीर पेश करता है.

दोनों रूस और चीन के बीच कारोबार और संयुक्त परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की पैरवी करते रहते हैं.

हालांकि अब रूसी कंपनियां ही चीन के साथ कारोबार करने में आ रही दिक्कतों की शिकायत कर रही हैं.

रूसी कंपनियां चीन के बैंकों की ओर से रोक दिए गए ट्रांजेक्शन और ताकतवर चीनी कंपनियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्द्धा की शिकायत कर रही हैं.

- Advertisement -

रूसी अधिकारी बताते रहे हैं कि उनका देश दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहा है.

ऐसा करके वो ये भी जाहिर करते हैं भले ही पश्चिमी देश रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंध क्यों न लगाए लेकिन चीन का साथ है तो उस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि चीन के साथ उनके देश का ‘अभूतपूर्व’ सहयोग है. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से पश्चिमी देशों की कई कंपनियां बाहर चली गई हैं

पुतिन चाहते हैं कि उनकी जगह चीनी कंपनियां रूस में निवेश करें. इसके लिए वो चीनी कंपनियों को प्रोत्साहन देने की नीति पर भी चल रहे हैं.

साल 2023 के आख़िर में एक इन्वेस्टमेंट फोरम में पुतिन ने चीनी कंपनियों से वादा किया था कि रूस में उनकी गतिविधियों के विस्तार में आने वाली अड़चनों को खत्म कर दिया जाएगा.

सरकारी आंकड़े बताते हैं कि रूस और चीन के बीच साझेदारी बढ़ रही है. दोनों के बीच 2023 में कारोबार बढ़ कर रिकॉर्ड 240 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. लेकिन अब इसमें दिक्कतें आ रही हैं.

रूस चीन को तेल और कोयले का निर्यात करता है. ये निर्यात 12.7 फीसदी बढ़ कर 129.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.

रूस को चीन का निर्यात भी 46.9 फीसदी बढ़ कर 111 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इनमें कारें और स्मार्टफोन शामिल हैं.रूस में चीनी कंपनियों का विस्तार रोकने की मांग

हालांकि रूस के कारोबारी हलकों में ये कहा जा रहा है कि चीन के साथ रूस ने जो कारोबारी संबंध बढ़ाए हैं, उससे दिक्कतें पैदा हो रही हैं.

जैसे रूस की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी एवतोवाज़ के प्रमुख मैक्सिम सोकोलोव ने सरकार से विदेशी कारों पर टैक्स बढ़ाने को कहा है ताकि घरेलू बाज़ार में चीनी कंपनियों के विस्तार को काबू किया जा सके.

सोकोलोव रूस में चीन की कार कंपनियों का असर काफी बढ़ गया है. मौजूदा दौर में रूस की पैसेंजर कार बाजार में चीनी कंपनियों की हिस्सेदारी बढ़ कर 50 फीसदी से अधिक हो गया है.

सोकोलोव कहते हैं कि सिर्फ रूसी वाहनों के बाज़ार के विकास को रोक रहा है बल्कि घरेलू वाहन और गाड़ियों के पुर्जे के मार्केट को भी स्थिर कर दिया है.

इस बीच रूसी सरकार चाह रही है कि चीनी कंपनियां रूस आकर यहां के बाजार के लिए उत्पादन करें. इनमें पैसेंजर कारें, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और ड्रोन जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं.


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू
बीकानेर
1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और संकेत
बीकानेर
बीकानेर में फांसी लगाकर युवक ने दी जीवनलीला समाप्त, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
बीकानेर में 28 मार्च को कई क्षेत्रों में बिजली कटौती, समयानुसार रहेगी सप्लाई बंद
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार-रविवार भी खुले रहेंगे बिजली बिल काउंटर, उपभोक्ताओं को राहत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

इंदिरा गांधी नहर में आंशिक नहरबंदी शुरू, जल संकट की चेतावनी

Published March 28, 2026
बीकानेर

बीकानेर अनाज मंडी तीन दिन बंद, 1 अप्रैल से फिर शुरू

Published March 28, 2026
बीकानेर

1 अप्रैल से बदलेगा स्कूल और अस्पतालों का समय, नई टाइमिंग लागू

Published March 28, 2026
बीकानेर

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और संकेत

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?