Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़: परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे भीड़ ने 3 महिलाओं को कुचल डाला, मौके पर मौत,कई घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़: परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे भीड़ ने 3 महिलाओं को कुचल डाला, मौके पर मौत,कई घायल
राजस्थान

राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में मची भगदड़: परिजन मदद के लिए चिल्लाते रहे भीड़ ने 3 महिलाओं को कुचल डाला, मौके पर मौत,कई घायल

admin
admin Published August 8, 2022
Last updated: 2022/08/08 at 9:54 AM
Share
SHARE
Share News

HIGHLIGHTS

मंदिर में पहले दर्शन करने को लेकर होड़ मची थी इसी कारण से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 3 महिलाओं को भीड़ ने कुचल डाला। एकादशी के मौके पर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

सीकर. प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सोमवार सुबह अचानक भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई है। मंदिर में सबसे पहले दर्शन करने की ऐसी होड़ मची की भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में पैरों तले कुचले जाने से तीन महिलाओं की अब तक मौत हो चुकी है। सात से ज्यादा लोग घायल हैं और बड़ी बात ये है कि इन घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा सोमवार तड़के करीब चार बजे से पांच बजे के बीच का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

मृतकों के परिजनों का कहना था कि हम लोगों के हाथ जोड़ते जा रहे थे कि वे रुक जाएं, पैरों तले किसी को नहीं रौंदे। लेकिन कोई भी नहीं रुक रहा था। मंदिर प्रशसन भी मदद करने के लिए नहीं आया, पुलिस और मेडिकल वालों को आने में दो घंटे लग गए। जब तक वे लोग पैरों तले कुचले जाते रहे। इस घटना के बाद अब आगामी आदेशों तक मंदिर बंद करने की सूचना सामने आ रही है। हांलाकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

देर रात ग्यारह बजे पट कर दिए थे बंद

एकादशी के मौके पर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। देर रात ग्यारह बजे मंदिर में काफी भीड़ थी। लेकिन नियमानुसार रात ग्यारह बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। तड़के चार बजे मंदिर के पट खोले जाने थे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मंदिर में जुटे रहे। मंदिर के बारह तक भीड़ मौजूद रही। तड़के चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। मंदिर में लाइन से दर्शन करने के बंदोबस्त के लिए स्टील के बेरीकेड और रेलिंग लगा रखी है। लेकिन उसे लांघकर सबसे आगे जाने की ऐसी होड़ मची की दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं और बच्चे नीचे गिर गए। जब तक भीड़ काबू की जा सकी, तब तक उनमें से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची खाटू श्याम जी थाना प्रभारी रिया चौधरी ने बताया कि मंदिर के कपाट खुलते ही भीड़ बेकाबू हो गई। उसके बाद ये हादसा हुआ है। मृतकों में से दो महिलाएं हरियाणा की बताई जा रही है। घायलों महिलाओं और बच्चों में अलवर और जयपुर शहर के लोग बताए जा रहे हैं।


Share News

admin August 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी समेत पांच की संपत्ति अटैच
बीकानेर
भारत-कनाडा मिलकर साझा करेंगे आतंकवाद से जुड़ी खुफिया जानकारी
देश-दुनिया
नागौर साइबर टीम ने 4 घंटे में लौटाए ठगी के 95 हजार रुपए
नागौर
राज्य होगा फाटक मुक्त, आरओबी-आरयूबी निर्माण में तेजी के निर्देश
राजस्थान
राजस्थान के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी ने तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड
राजस्थान
प्रज्ञानम निःशुल्क कोचिंग कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग प्रवेश प्रथम चरण परीक्षा आज 
बीकानेर शिक्षा
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पी.ए.आई. का 6 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ
बीकानेर
सिंथेसिस की अनिता एम्स में 175 वें नंबर पर
बीकानेर शिक्षा

You Might Also Like

राजस्थान

राज्य होगा फाटक मुक्त, आरओबी-आरयूबी निर्माण में तेजी के निर्देश

Published June 14, 2025
राजस्थान

राजस्थान के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, गर्मी ने तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

Published June 14, 2025
राजस्थान

अब इलाज के लिए पहचान पत्र नहीं, इंसान होना ही काफी है

Published June 12, 2025
crimeराजस्थान

राजस्थान में 2700 करोड़ की ठगी, ED की बड़ी कार्रवाई

Published June 12, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?