Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पहले जांचेंगे दस्तावेज, डाटा मिलान नहीं तो नौकरी पर संकट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > पहले जांचेंगे दस्तावेज, डाटा मिलान नहीं तो नौकरी पर संकट
राजस्थानहनुमानगढ़

पहले जांचेंगे दस्तावेज, डाटा मिलान नहीं तो नौकरी पर संकट

editor
editor Published September 17, 2023
Last updated: 2023/09/17 at 9:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती में नव चयनित शिक्षकों को जिला आवंटन कर दिया गया है। फस्र्ट लेवल की सूची जारी होने के बाद अब इनकी काउंसलिंग की तैयारी पूरी की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2022 अंतर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र में अध्यापक लेवल-प्रथम, सामान्य शिक्षा व विशेष शिक्षा के पदों पर नवचयनित जिला हनुमानगढ़ को आवंटित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए काउंसलिंग (परामर्श शिविर) का आयोजन बीस व इक्कीस सितम्बर को किया जाएगा। जिला परिषद कार्यालय में उक्त परामर्श शिविर लगाया जाएगा। सुबह आठ बजे से उक्त शिविर का संचालन शुरू किया जाएगा। नवचयनित अभ्यर्थियों के पंजीयन का समय सुबह आठ बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक रखा गया है। हनुमानगढ़ जिला परिषद सीईओ सुनीता चौधरी ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।हनुमानगढ़ जिले को फस्र्ट लेवल में कुल 444 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। अभ्यर्थियों की पात्रता जांचने का कार्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारंभिक की ओर से उपलब्ध करवाए दस्तावेजों के आधार पर होगी। भर्ती नियमों के तहत जो दस्तावेज आवेदन के समय अभ्यर्थी ने लगाए थे, उनका मिलान भी किया जाएगा। डाटा मिलान नहीं होने की स्थिति में नौकरी पर संकट की स्थिति बन सकती है। जिन अभ्यर्थियों की प्रशैक्षिक योग्यता (डीएलएड) राजस्थान राज्य से भिन्न राज्य की है। निदेशालय स्तर से उनकी डिग्रियों की जांच करवाए जाने के उपरांत जारी निर्देश के अनुसार नियुक्ति एवं पदस्थापन की कार्रवाई की जाएगी। नव चयनित शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ही करने को लेकर निर्देशित किया गया है। दस्तावेज सत्यापन को लेकर दो टीमें गठित की गई है। जो नव चयनितों के दस्तावेजों का सत्यापन करेगी।
सेकंड लेवल की सूची जारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती में सेकंड लेवल की सूची भी जारी कर दी गई है। हनुमानगढ़ में हिंदी के 41 व पंजाबी के 23 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। इनकी काउंसलिंग कब होगी, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। भर्ती कैलेंडर के अनुसार 23 से 26 सितम्बर के बीच जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की ओर से नियुक्ति आदेश जारी किया जाएंगे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?