Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: क्या आपको भी आया प्रधानमंत्री की ओर से 28 दिन का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नागौर > क्या आपको भी आया प्रधानमंत्री की ओर से 28 दिन का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज
नागौरराजस्थान

क्या आपको भी आया प्रधानमंत्री की ओर से 28 दिन का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज

editor
editor Published August 26, 2023
Last updated: 2023/08/26 at 5:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। सोशल मीडिया पर आपको भी आया प्रधानमंत्री की ओर से 28 दिन का फ्री रिचार्ज वाला मैसेज – इन दिनों फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना वाले मैसेज वायरल हो रहे हैं। इन मैसेज को व्हाट्सएप पर जमकर शेयर किया जा रहा है। मैसेज में लिखा है कि फ्री मोबाइल रिचार्ज योजना के तहत सरकार देश के सभी लोगों को 28 दिन का फ्री रिचार्ज दे रही है। फ्री रिचार्ज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। ग्रामीण क्षेत्र में हजारों लोगों के मोबाइल पर फ्री रिचार्ज के मैसेज आए हैं। असल बात यह है कि सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है। यानी यह मैसेज स्कैमर्स का नया पैंतरा है और इस लिंक पर क्लिक करने से आपको बड़ा आर्थिक नुकसान तक हो सकता है।

अनजान लिंक पर एक क्लिक से बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

आजकल साइबर फ्रॉड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनमें लिंक पर क्लिक करवाया जाता है और बैंक की जानकारी चुराकर लाखों की चपत लगाई जाती है। दरअसल, यह लिंक मैलिसियस फाइल से भरी होती हैं और जैसे ही कोई इन पर क्लिक करता है , स्कैमर्स डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले लेते हैं।स्कैमर्स आपके आधार, जन्मतिथि, फोन नंबर या फिर बैंक डिटेल जैसी जानकारी चुरा सकते हैं और आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं।दरअसल, यह मैसेज एकदम फर्जी है और स्कैम का नया तरीका है। अगर इस फॉरवर्डेड मैसेज को ठीक से पढ़ें तो इसमें कई सारी गलतियां भी नजर आती हैं जो इसके फर्जी होने का दावा पुख्ता करती हैं। मैसेज में कई जगह गलत हिंदी लिखी हुई है। वहीं इसके साथ जो आखिरी तारीख लिखी है वो 30 मार्च है , जबकि मैसेज अगस्त में भेजा जा रहा है। मेड़ता उपखंड के पुलिस उपअधीक्षक नूर मोहम्मद ने भी वायरल मैसेज को फेक बताया है। उन्होंने लोगों से इन सभी फेंक खबरों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें । साथ ही थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक एप स्टोर का ही इस्तेमाल करें। बैंक और ओटीपी की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी

Published March 14, 2026
राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?