Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डिनर के लिए ढाबा तलाश रहे थे, ट्रक से टकराए,बोलेरो कैंपर के परखच्चे उड़े; 3 लोगों की मौत, 2 घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > नागौर > डिनर के लिए ढाबा तलाश रहे थे, ट्रक से टकराए,बोलेरो कैंपर के परखच्चे उड़े; 3 लोगों की मौत, 2 घायल
नागौरराजस्थान

डिनर के लिए ढाबा तलाश रहे थे, ट्रक से टकराए,बोलेरो कैंपर के परखच्चे उड़े; 3 लोगों की मौत, 2 घायल

editor
editor Published May 9, 2023
Last updated: 2023/05/09 at 3:22 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर। नागौर शहर से जोधपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर खींवसर थाना इलाके में भाकरोद के पास सोमवार रात 11.40 बजे भीषण सडक़ हादसा हो गया। एक बोलेरो कैंपर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई।भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बोलेरो कैंपर के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। उधर, सीकर नंबर (आरजे 23 जीबी- 4517) के ट्रक में सवार ड्राइवर और एक अन्य भी हादसे में जख्मी हो गए।
कैंपर सवार तीनों युवक जोधपुर की तरफ से नागौर की तरफ जा रहे थे, जबकि ट्रक नागौर से जोधपुर की तरफ जा रहा था। मृतकों में दो जिले के मुदियाड़ गांव के रहने वाले थे, जबकि एक गोवा गांव (नागौर) का रहने वाला था।
हादसे के बाद मौके पर आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने खींवसर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को कैंपर से निकाला और खींवसर हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी पहुंचाया। चार घायलों को भी एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जिनमें से एक को नागौर रेफर कर दिया गया।
प्रोबेशनल आरपीएस कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि भाकरोद-टांकला के बीच पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ था। मैं, एएसआई रामचंद्र, सब इंस्पेक्टर मुकेश व जाप्ता लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसे में मुंदियाड़ निवासी सुखराम लुहार (40) पुत्र मांगीलाल और सुनील गिरी (20) पुत्र मदन गिरी के अलावा गोवा गांव निवासी नारायण राम लुहार (28) पुत्र गुल्ला राम की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा कैंपर में सवार लक्ष्मण सिंह और मनाराम घायल हो गए। मनाराम को जेएलएन हॉस्पिटल नागौर पहुंचाया और लक्ष्मण को खींवसर हॉस्पिटल पहुंचाया। खींवसर में लक्ष्मण का तुरंत उपचार शुरू किया गया जिसके बाद वह स्वस्थ है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Published March 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी

Published March 14, 2026
राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

Published March 13, 2026
Bijaliबीकानेरराजस्थान

गर्मी को देखते हुए विद्युत तंत्र सुधारना जरूरी 

Published March 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?