Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत जल्द ही और नये जिले बना सकते है, इन दो जिले से आई बड़ी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गहलोत जल्द ही और नये जिले बना सकते है, इन दो जिले से आई बड़ी खबर
जयपुरराजस्थान

गहलोत जल्द ही और नये जिले बना सकते है, इन दो जिले से आई बड़ी खबर

editor
editor Published April 3, 2023
Last updated: 2023/04/03 at 5:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भले ही एक साथ 19 नए जि़ले और तीन संभाग घोषित कर सभी को हैरान कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ और नए जि़ले घोषित करने की मांग थम नहीं रही है।कुल 60 में से 19 प्रस्तावों को हरी झंडी मिलने के बाद अब शेष रहे प्रस्तावों पर मुहर लगने की जनप्रतिनिधियों की उम्मीद अब भी बरकरार है। इसी क्रम में नागौर जिले की मीरा नगरी मेड़ता सिटी और चूरू जि़ले के सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग पुरज़ोर तरीके से उठाई जा रही है।
व्यापारी और आमजन हो रहे लामबंद
मेड़ता सिटी को जिला बनाने की मांग पर शहर के व्यापारी और आमजन लामबंद हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आमजन ने रविवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार का विरोध जताया। साथ ही ‘मेड़ता को जिला बनाओ…हमारी मांगे पूरी करो.. सहित नारे लगाते हुए सरकार से शहर को खोया गौरव वापस दिलाने की मांग की।
सोशल मीडिया का ले रहे सहारा
मेड़ता की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। स्थानीय लोग इस मुहीम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और अन्य नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री तक को टैग करते हुए मेड़ता को जिला बनाने की मांग उठा रहे हैं।
काली पट्टी बांधकर जता रहे नाराजग़ी
व्यापारियों व युवाओं ने दुकानों पर कार्य करते हुए हाथों पर काली पट्टी बांधकर मांग उठाई। घरों से बाहर निकले लोगों के हाथों पर भी काली पट्टियां बंधी थी। यहां जैतारण चौकी पर पार्षद मोहित माली, कालुराम गहलोत, जुगल सांखला, श्रवन नायक, जगदीश, जितेंद्र गहलोत, श्रीराम टाक, नेमीचंद, भैरालाल गहलोत, रामदेव, बबलू वैष्णव सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भी काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की।
अदालती आदेश का इंतज़ार
व्यापारियों का कहना है कि हाईकोर्ट में जो जनहित याचिका लगी है, उसकी 4 अप्रैल को सुनवाई है। उम्मीद है मेड़ता के पक्ष में निर्णय आएगा। सरकार मेड़ता को जिला बनाती है तो इस शहर के लोगों से ज्यादा सरकार को ही फायदा होगा।
सुजानगढ़ में भी उठ रही आवाज़
नागौर में मेड़ता सिटी की ही तरह चूरू के सुजानगढ़ को भी जिला घोषित किये जाने की मांग ज़ोर पकड़े हुए है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की दलील है कि भौगोलिक दृष्टि से विस्तारित सुजानगढ़ जिला बनने के सारे मापदंड पूरे करता है। पूर्व में भी राज्य सरकार को इस बारे में मांग से अवगत करवाया गया था। उम्मीद थी कि सुजानगढ़ को जिला घोषित किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
जारी है विरोध प्रदर्शन
नए घोषित 19 जि़लों में सुजानगढ़ का नाम नहीं होने से क्षेत्र के लोग मायूस हैं और विरोध-प्रदर्शन करके अपनी नाराजग़ी व आक्रोश ज़ाहिर कर रहे हैं। चूरू और सुजानगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor April 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बीकानेर के नेताओं को स्थान

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News

Published March 1, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?