Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डीजीपी का बड़ा बयान, राजस्थान में 42 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले झूठे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Jaipur > डीजीपी का बड़ा बयान, राजस्थान में 42 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले झूठे
Jaipur

डीजीपी का बड़ा बयान, राजस्थान में 42 प्रतिशत दुष्कर्म के मामले झूठे

editor
editor Published January 16, 2023
Last updated: 2023/01/16 at 5:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। डीजीपी उमेश मिश्रा ने सोमवार को जयपुर पुलिस मुख्यालय में साल 2022 के काम का लेखा-जोखा सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में रेप के 42 प्रतिशत केस झूठे होते हैं। वहीं, देश में ये संख्या 8 प्रतिशत पर है। उन्होंने कहा- दूसरे राज्य रेप जैसे गंभीर मामले में या तो केस दर्ज नहीं करते। जांच सही से नहीं करते। इसका लाभ कई बार अपराधियों को मिलता है।
उन्होंने बताया- राजस्थान में पुलिस को स्पष्ट निर्देश है कि केस दर्ज होने में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। झूठा प्रकरण होगा तो एफआर दी जाएगी। झूठा केस दर्ज करवाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साल 2022 में पिछले साल की तुलना में झूठे मुकदमें करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में कुल 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नाबालिग बच्चियों के साथ रेप के मामले में राजस्थान का 12वां स्थान है। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं। पेंडिंग मामले में राष्ट्रीय एवरेज 24.9 है, जबकि राजस्थान की 10.4 है। सजा प्रतिशत राष्ट्रीय औसत 32.0 है, जबकि राजस्थान की 48.0 है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया- साइबर अपराधी, मादक पदार्थ, अवैध हथियारों से जुड़े अपराधियों और भू-माफियाओं पर कड़ी निगरानी की जा रही है। रेप के मामलों में तुरंत जांच की गई। पिछले 4 साल में कोर्ट से आरोपियों को 12 मामलों में मृत्युदण्ड की सजा, 466 प्रकरणों मे 20 वर्ष के कठोर कारावास से आजीवन कारावास की सजा और 750 प्रकरणों में अन्य सजा कराई गई। वहीं, 2022 में कोर्ट से आरोपियों को 5 मामलों में मृत्युदण्ड की सजा, 209 प्रकरणों मे 20 साल के कठोर कारावास से आजीवन कारावास की सजा और 209 मामलों में अन्य सजा कराई गई। 2022 में 2021 की तुलना में 11.61 प्रतिशत केस ज्यादा दर्ज हुए। 2022 में 31.83 प्रतिशत मामले ऐसे रहे, जिसमें कुछ नहीं निकला। 2021 में 30.44 प्रतिशत था ।
थानों में पुलिस व्यवहार सुधारने पर हो रहा काम
उमेश मिश्रा ने कहा- पुलिस थानों में शिकायतकर्ता के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए स्वागत कक्षों का निर्माण किया गया है। अभी तक कुल 915 थानों में से 841 में स्वागत कक्ष बन चुके हैं। मिश्रा ने बताया- थाने के अन्दर पुलिस व्यवहार को लेकर सबसे बड़ी शिकायत सुनने को मिलती है। थाने में अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। सहानभूति एवं संवेदनशीलता के साथ उनकी बात नहीं सुनी जाती है। कुछ लोग तो ऐसे व्यवहार से इतने आहत हो जाते है कि वे अपनी मूल शिकायत को छोडक़र, थाने में हुए व्यवहार की ज्यादा शिकायत करने लगते हैं। इसलिए थानों में स्वागत कक्ष खोले गए हैं। जहां पर पीडि़त अधिकार के साथ प्रवेश करेगा।
नकल विरोधी सैल का होगा गठन
मिश्रा ने बताया- प्रदेश में नशीले पदार्थों की तस्करी और नकल गिरोह के सक्रीय होने पर एसओजी में विशेष यूनिट बनाने पर काम किया जा रहा हैं। आदतन और विशेष अपराधियों के खिलाफ एसओजी की यह यूनिट काम करेगी। इससे अपराधी और अपराध पर अंकुश लग सकेगा।
गैंग के खिलाफ नया कानून लाने पर चल रहा काम
डीजीपी ने बताया- आदतन अपराधियों और गैंग बनाकर बदमाशी करने वालों के खिलाफ एक कड़ा कानून जल्द आने वाला है। इस नए कानून पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर काम हो चुका हैं। कानून को लेकर राज्य सरकार से भी चर्चा हो चुकी हैं। यह कानून आने के बाद अपराधियों को शहर और राज्य से बाहर जाना होगा। क्योंकी अपराधी के खिलाफ एक बार भी यह एक्ट लगा तो उसकी परेशानी आज के समय से और अधिक बढ सकती हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor January 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

आईपीएल 2026 की नई तारीख तय, 28 मार्च से होगा आगाज
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारतमाला पर एक करोड़ की अवैध शराब जब्त
बीकानेर
बीकानेर में शॉर्ट सर्किट से मकान में भीषण आग, तीन लोग सुरक्षित निकाले
बीकानेर
राजस्थान में तीन शहरों के नाम बदलेंगे, 1.25 लाख भर्तियों का ऐलान
बीकानेर
आज का राशिफल: व्यापार में सतर्कता रखें, करियर और रिश्तों में मिलेंगे नए अवसर
राशिफल
श्रीडूंगरगढ़ में दो सड़क हादसे, भिड़ंत के बाद वाहन पलटे
बीकानेर
बंद मकान में सेंधमारी, एलईडी व चांदी के जेवर सहित नकदी चोरी
बीकानेर
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकानेर

You Might Also Like

Jaipur

भ्रष्टाचार रोकने वाली एसीबी का अफसर ही रिश्वत में पकड़ा गया

Published June 28, 2025
Jaipurराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार का महिलाओं को कई तोहफे, पढ़े पूरी खबर

Published March 7, 2024
Jaipurराजस्थान

लेटलतीफी करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

Published March 4, 2024
Jaipurराजस्थान

भजनलाल सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लिया बड़ा फैसला

Published January 14, 2024
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?