Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पेट्रोल डीजल के दरों को लेकर आ रही है बड़ी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > पेट्रोल डीजल के दरों को लेकर आ रही है बड़ी खबर
जयपुर

पेट्रोल डीजल के दरों को लेकर आ रही है बड़ी खबर

editor
editor Published December 12, 2022
Last updated: 2022/12/12 at 10:43 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राज्य में अगले बजट को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए उद्यमियों से सुझाव लिए गए है। इनमें उन्होंने पेट्रोल, डीजल की वैट दरों में कमी की मांग की है। वहीं सेस को समाप्त करते हुए टोल टैक्स को भी कम करने को कहा है। प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से प्रमुख शासन सचिव, वित्त अखिल अखिल अरोड़ा की अध्यक्षता शनिवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में सुझाव आमंत्रित किए गए।
बैठक में अरोड़ा ने कहा कि आगामी बजट को अधिक समावेशी, समयानुकूल और जनकल्याणकारी बनाने की दिशा में समाज के विभिन्न वर्गो से जो सुझाव लिए जा रहें है, उन सभी पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श कर उन्हें बजट में शामिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।बैठक में प्रमुख शासन सचिव के समक्ष विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने संगठन में वर्तमान में आ रही समस्याओं का जिक्र करते हुए राज्य सरकार से विभिन्न पहलुओं पर वित्तीय राहत एवं करों की अदायगी के सरलीकरण की मांग की। उन्होंने प्रमुख रूप से राज्य सरकार के द्वारा उद्योग जगत को दी जा रही विशेष प्राथमिकता की सराहना करते हुए भूमि को कम लागत में उद्यमियों को उपलब्ध कराने, एकल खिडक़ी योजना को सुदृढ बनाने, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के साथ पानी एवं बिजली को कम दर पर उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य में आयात के विकल्प उत्पादों को बनाने वाले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के साथ सौर एवं पवन उर्जा उत्पादनकर्ताओं को विशेष प्रोत्साहन पैकेज दिए जाने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने कहा कि देश के अनेक राज्यों की तर्ज पर राज्य में भी कुछ विशेष क्षेत्रों में टैक्स फ्री जोन निर्मित किए जाएं। साथ ही, औद्योगिक संगठनों ने रीको के द्वारा भूमि का आवंटन एम.एस.एम.ई. को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रियायती दरों में करवाने के साथ ओपन ई-टेंडर की प्रक्रिया को सरलीकृत करने आदि पर बल दिया।
औद्योगिक संगठनों ने भिवाड़ी को जिला बनाने एवं उसे एन.सी.आर. से मुक्त करने की मांग रखी। महिला उद्यमियों के संगठनों ने महिला उद्यम पार्क बनाने सहित महिला उद्यमियों के लिए बजट में विशेष रियायत की घोषणा करने के सुझाव दिए। वहीं युवा उद्यमियों के संगठन विद्यालयों में करियर काउंसलिंग सैल का गठन करने एवं एस.एम.एस. स्टेडियम को खिलाडिय़ों के लिए विशेष आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की बात कही। उद्यमियों ने रियल एस्टेट सेक्टर के लिए वन टाईम रजिस्ट्री चार्ज वसूलने सहित माईनिंग इंडस्ट्रीज के लिए डीजल खरीद पर कर में रियायत की मांग की। उद्यमियों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाने और वेयर हाउस को इंडस्ट्री का दर्जा देने की बात भी कही। वहीं होटल और टयूरिज्म सेक्टर में टैक्स, शुल्क और लाइसेंस में छूट की मांग भी रखी।


Share News
Chat on WhatsApp

editor December 12, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीकोलायत में स्कॉर्पियो सवारों ने लूटी नकदी व जेवर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सवा लाख रुपये छीने – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में धमकी देकर युवक की बाइक में लगाई आग – Bikaner News
बीकानेर
होली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें समय और सूतक – National News
बीकानेर
खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी, सोनिया के सवाल – National News
बीकानेर
आज बहनें दिनभर घोलें माला, शाम 6:36 से होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
बीकानेर
स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सब्जी विक्रेता से मारपीट कर नकदी और सामान लूटा
बीकानेर
बीकानेर में आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:36 से रात 9 बजे तक
बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

91 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि का लाभ, पेंशन 1300 रुपये प्रतिमाह

Published February 26, 2026
जयपुर

जयपुर: कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव और ‘दो बच्चों’ नियम पर हो सकता फैसला

Published February 25, 2026
जयपुर

राजस्थान बजट 2026: युवाओं, किसानों, महिलाओं को बड़ी सौगात

Published February 11, 2026
जयपुर

सेना कमांडर ने पोखरण में ‘रुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास की समीक्षा की

Published February 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?